फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से बचना है तो जरूरी हैं ये बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर के 10 में से चार मामलों से स्वस्थ जीवनशैली अपना कर बचा जा सकता है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की कैंसर रिसर्च के ताज़ा आंकड़ों में धूम्रपान को ऐसी सबसे बड़ी वजह बताया गया है जिससे बचा जा सकता है।

शराब कम करने और नियमित रूप से व्यायाम की भी सलाह दी गई है।

साल 2007 से 2011 के बीच कैंसर के आंकड़ों के अनुसार 3,00,000 मामले धूम्रपान से संबंधित थे।

इसके अलावा 1,45,000 मामले अस्वास्थ्यकर भोजन जिसमें बहुत ज़्यादा प्रोसेस्ड खाना शामिल था से संबंधित थे।

मोटापा से 88,000 और शराब से 62,200 मामले संबंधित थे। सूर्य से त्वचा को ख़तरा और शारीरिक निष्क्रियता अन्य वजहें थीं।

लंदन के क्वीन मैरी विश्वविद्यालय में कैंसर शोध के ब्रितानी सांख्यिकीविद् प्रोफ़ेसर मैक्स पार्किन कहते हैं, "एक स्वस्थ जीवनशैली इस बात की गारंटी नहीं है कि किसी को कैंसर नहीं होगा लेकिन हम सही दिशा में क़दम उठाकर भविष्य में कैंसर के ख़तरे को कम कर सकते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें