सुबह नाश्ते में अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन हैं तो इस हफ्तो आलू या पनीर नहीं दाल पराठा ट्राई करें। ये पराठा ना सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है दाल का पराठा।
मूंग दाल
सामग्री
-गेहूं का आटा- 2 कप
-आधा कप मूंग दाल
-नमक स्वाद अनुसार
-चार चम्मच तेल
-हरा धनिया
-अदरक
-दो हरी मिर्च
-हींग
-जीरा
-एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-एक चम्मच हल्दी पाउडर
-आधा चम्मच धनिया पाउडर, गरम मसाला
paratha
विधि
-एक प्याले में 2 कप गेहूं का आटा, आधा चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच तेल और पानी मिलाकर आटा गूथ लें। फिर उसे 20 मिनट छोड़ दें।
-आधा कप मूंग दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें। इसके बाद दाल को मिक्सर में डालकर बिना पानी मिलाए पीस लें।
-एक पैन में दो चम्मच तेल डाल कर तेज आंच पर गर्म कर लें। तेल गर्म होने पर आधा चम्मच जीरा, आधी चुटकी हींग, दो हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर धीमी आंच पर भूनें।
-इसमें पीसी हुई दाल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह भूनें।
-हल्की खुशबू आने लगे तो तीन बड़ा चम्मच हरा धनिया डाल कर थोड़ी देर भून लें। फिर उसे एक प्लेट में निकाल लें।
-आटे को तेल की मदद से मुलायम कर लें। लोई बनाए और थोड़ा बेलकर 2-3 चम्मच स्टफिंग भरकर बंद कर दें।
-अब उंगलियों से दबा कर सूखे आटे में लपेट लीजिए, फिर हल्के हाथ से गोल गोल रोटी या पराठे के आकार जैसा बेल लें।
-तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर चारों ओर फैला दें अब तवे पर पराठा डाल दें। धीमी आंच पर सिकने दें।
-पराठे के एक साइड पर हल्का सा तेल लगाएं और पलट कर दूसरी साइड भी तेल लगा दें।
-अब आंच तेज कर पराठे को दबाते हुए सेक लें। अच्छी तरह से सिक जाने के बाद उसे तवे पर से उतार कर किसी बर्तन में रखें।
-चटनी या सॉस के साथ खाने में परोस सकते हैं।