भुट्टे के रेशे में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकोे लोग कूड़ा समझकर फेंक देते हैं लेकिन जब आप इसके फायदों के बारे में जानेंगे तो ऐसा कभी नहीं करेंगे। जानिए इसके जबरदस्त फायदों के बारे में-
विज्ञापन
2 of 6
आजकल कई लोग हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आप भुट्टे के रेशे का इस्तेमाल करते हैं तो आप इससे बच सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : getty images
ये बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी निजात दिलाने में सक्षम होता है। चीन के जिलिन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने चूहों पर एक रिसर्च किया जिसमें ये बात सामने आई है। इससे दिल से जुड़े रोगों से बचा जा सकता है।
4 of 6
इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो इम्युनिटी को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
इसका इस्तेमाल किडनी स्टोन के इलाज के तौर पर भी किया जा सकता है। भुट्टे के रेशे के रोजाना इस्तेमाल से किडनी के इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है।
इसको इस्तेमाल में लाने के लिए आप इसके रेशे को उबालकर इसमें नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं। ये ब्लड क्लॉटिंग में भी मददगार होता है और ज्यादा खून बहने से रोकता है।