उम्र बढ़ने को लेकर अगर आप अपनी घटती सेक्स क्षमता को लेकर डरे-सहमे रहते हैं तो जनाब, इससे डरना छोड़ दें क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके सामने इससे बड़ा खतरा है।
डेनमार्क की हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि बढ़ती उम्र के पुरुषों के लिए अधिक तोंद यानी पेट पर जमा चर्बी नपुंसकता से भी बड़ा खतरा है क्योंकि पुरुषों की तोंद बढ़ती उम्र में अनकी सेक्स क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
शोधकर्ता डॉ. मैरीन एंडरसन के अनुसार, ''पुरुषों को अपनी बढ़ती तोंद को लेकर अधिक फिक्रमंद होना चाहिए क्योंकि ये उनके लिए सेक्स क्षमता घटने से लेकर कई तरह के रोगों का आमंत्रण हो सकता है।''
शोध के दौरान 60 से 70 साल तक की उम्र के 598 प्रतिभागियों का परीक्षण किया हया है जिनमें उनके स्वास्थ्य और जीवनशैली से संबंधित प्रश्न किए गए। शोधकर्ताओं ने पाया कि फैट्स और टेस्टोस्टेरोन का संबंध है और हर 10 में से चार पुरुष इस समस्या से परेशान हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि पेट की चर्बी कम करने और फिट जीवनशैली से न सिर्फ सेक्स क्षमता को अधिक उम्र तक बरकरार रखा जा सकता है बल्कि सेहत से जुड़ी की समस्याओं से दूर रहने में आसानी होती है।