दोस्तों के साथ जाम थामने के मौके अगर आप अक्सर खोजते हैं तो इस शोध से मिली जानकारी आपको बीयर पीने का नया बहाना दे सकती है।
पढ़ें - बीयर पीने के ये फायदे चौंकाएंगे आपको
डेली मेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो बीयर के साथ बिलियर्ड खेलने वाले पुरुषों का जीवनकाल अधिक होता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगेन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि बीयर के साथ बिलियर्ड खेलने वाले पुरुष अधिक सक्रिय रहते हैं, उनका सामाजिक जीवन बेहतर होता है और उनका जीवनकाल अधिक होता है।
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में यह भी माना है कि बिलियर्ड खेलने के साथ-साथ बीयर पीने वाले लोग तनाव मुक्त रहते हैं और अपने बीमारियों से अधिक प्रभावित नहीं होते हैं।
उन्होंने यह भी माना कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ अकेलापन और खालीपन पुरुषों क औसत आयु घटने की बड़ी वजह है।