फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में ही मिलेगा 'दमा से लेकर कैंसर' का इलाज

Tue, 11 Jun 2013 02:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जुकाम, दर्द जैसी छोटी-छोटी समस्याएं या ब्रोंकाइटिंस, डायबिटीज और कैंसर जैसे रोग, अगर आप हर दिक्कत पर दवा खाने से बचना चाहते हैं तो इनका इलाज अपने किचन में रखे मसालों में खोज सकते हैं।
विज्ञापन


आइए जानें, आपके किचन में रखे मसाले, आपकी किन समस्याओं का समाधान हैं।

जीरा
कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि जीरा के सेवन से कैंसर का रिस्क कम होता है। जीरा में ऐसे एन्जाइम्स हैं जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं जिससे कोशिकाएं ट्यूमर नहीं बना पाती हैं।

हींग
हींग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इसके अलावा यह दमा, कफ और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं के उपचार में बेहद मददगार है। मासिक चक्र के दौरान दर्द से आराम दिलाने के लिए यह बेहतरीन पेनकिलर है।
विज्ञापन


अदरक
सिर्फ जुकाम ही नहीं बल्कि वजन घटाने और पाचन ठीक रखने में भी अदरक बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान कमजोरी या मिचली को दूर करने में भी यह बेहद फायदेमंद है।

लहसुन
लहसुन दिल के रोगों और डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

दालचीनी
दालचीनी का इस्तेमाल डायबिटीज टाइप 2 के इलाज में बेहद फायदेमंद है। यह रक्त से शर्करा की मात्रा कम करता है और इन्सुलिन का निर्माण बढ़ाता है।

जायफल
यूं तो जायफल का इस्तेमाल भोजन को खुशबूदार बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह रक्त संचार ठीक करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।

हल्दी
हल्दी एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक है। यह शरीर को संक्रमण से तो बचाता है ही, साथ ही पाचन ठीक रखता है, बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है, वजन घटाता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें