फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबुन से हाथ धोते वक्त इस बात का जरूर रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
कीटाणुओं का 100 प्रतिशत सफाया करने के लिए अगर आप बाजार से खास एंटीबैक्टीरियल साबुन खरीदते हैं तो जान लें कि इनके लंबे समय तक इस्तेमाल से सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


हाल में हुए शोध की मानें तो एंटीबैक्टीरियल साबुन न केवल बेअसर होते हैं बल्कि सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं।

क्या है खतरा

अमेरिकी के फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन की रिपोर्ट की मानें तो एंटीबैक्टीरियल साबुन में इस्तेमाल होने वाला ट्राइक्लोजन नामक रसायन शरीर के लिए नुकसानदायक है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित तौर पर इसके संपर्क से त्वचा रसायनों को अधिक सोखती है जिस कारण शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उनका मानना है कि यह केमिकल शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास में बाधा पहुंचाता है।
विज्ञापन

चौंकाएगा यह पहलू

शोध के दौरान एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करने वाले लोगों का परीक्षण किया गया। उन्होंने युरीन के नमूनों की जांच की जिसमें उन्होंने एंटीबैक्टीरियल साबुन में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्राइक्लोजन की मात्रा अधिक पाई।

विशेषज्ञों की सलाह है कि एंटीबैक्टीरियल साबुन के बजाय सामान्य साबुन से हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साफ करना ही सेहतमंद विकल्प है।

अब से एंटीबैक्टीर‌ियल साबुन खरीदने से पहले इसके नुकसान पर जरूर आप सोचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें