आंवले की चटनी
आंवले की चटनी खाने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और दूसरे पौष्टिक तत्व आपके शरीर को सभी समस्याओं से दूर रखता है। साथ ही इस चटनी में अदरक और नींबू मिलाकर खाने से दिल की बीमारी दूर रहती है।
विधि:
-एक पैन में थोड़ा तेल लें और उसमें सौंफ डालें। अब इसमें उबला हुआ आंवला डालें।
-फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और घी डालें। एक मिनट के लिए पकाएं।
-इसके बाद इसमें भ्रमी पत्तियां और नमक डालें। मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
-ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें। सर्व करें।