गर्मियों के मौसम में वजन कम करना आसान होता है, क्योंकि इस मौसम में खाने-पीने की आदतें अपने आप ही बदल जाती है। इस मौसम में कई ऐसी सब्जियां और फल हैं जिन्हे खाकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मी में तेजी से आपका वजन घटाएंगी।
विज्ञापन
2 of 6
water melon
तरबूज
स्वादिष्ट और पानी से भरपूर यह फल हाई-फाइबर वाला होता है। गर्मियों में जितना हो सके उतना इसका सेवन करें। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही यह आपकी भूख को लम्बे समय तक शांत भी रखता है।
विज्ञापन
3 of 6
stawberry lemon
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स और एंथोसाइनिन हमारे शरीर में जमा हुई चर्बी को खत्म करता है। अपनी डाइट में रोजाना डेढ़ कप स्ट्रॉबेरी को शामिल करने से आपको बाहर का कोई स्नैक्स खाने की जरुरत नहीं पडे़गी। इससे आपका वजन भी कंटरोल में रहेगा।
4 of 6
fresh celery
फ्रेश सेलेरी (अजवायन का पौधा)
गर्मियों में अपनी डाइट में फ्रेश सेलेरी को शामिल करें। आप चाहे तो इसे सलाद की तरह या फिर पकाकर भी खा सकते हैं। यह पाचनशक्ति बढाता है और वजन घटाने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 6
खीरा
- फोटो : getty images
खीरा
गर्मियों के मौसम में जब भी भूख लगे खीरा खाएं। खीरे में 96 प्रतिशत पानी और फाइबर पाया जाता है जो हमारे डायजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है। इसके खाने से हमारी स्किन पर ग्लो भी साफ दिखता है। आप चाहे तो इसे सलाद में या फिर रायता बनाकर भी खा सकते हैं।
टमाटर
टमाटर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण, एंटीऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन और विटामिन-ई कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। रोजाना सलाद में टमाटर को जरूर शामिल करें।