फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस होली पर घर पर बनाएं ठंडाई, इसके फायदे जानकर टेस्ट के साथ बढ़ जाएगा प्यार

Fri, 15 Mar 2019 05:22 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रंग, गुलाल और ठंडाई का त्योहार बस आने ही वाला है..बच्चे से बड़े सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह रंगों के बिना होली अधूरी है, उसी तरह ठंडाई के बिना भी होली का रंग थोड़ा फीका रह जाता है। रंगों और पकवानों से भरी होली में ठंडाई पीने का मजा ही अलग होता है। यूं तो लोग मजे में ठंडाई पी लेते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है की इस टेस्टी ड्रिंक के क्या फायदे हैं। जानिए ठंडाई से जुड़े फायदे और अगर आपने अभी तक ठंडाई नहीं पी तो इस होली जरूर अजमाइएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
ठंडाई में केसर मिलाने से यह एंटी-डिप्रेशन और एंटी-ऑक्सीडेंट के तौर पर काम करती है। साथ ही, ठंडाई में काली मिर्च और लौंग जैसे मसालों को इस्तेमाल किया जाता है, इनसे मिलकर तैयार ठंडाई इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
शरीर को ठंडक देने के अलावा ये पेट फूलने जैसी समस्या को भी दूर करती है। ठंडाई में मेथी और सौंफ का इस्तेमाल होता है जो पाचन क्रिया को बढ़ाता है और ब्लोटिंग की शिकायत को दूर करता है।

4 of 5
ठंडाई में सौंफ की मात्रा होने से शरीर को ठंडक मिलती है। इससे गैस समस्याएं दूर होती हैं क्योंकि सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद रहता है, जिससे पाचन-क्रिया में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंडाई में खसखस का इस्तेमाल किया जाता है जो गैस से बनी जलन जैसी समस्याओं से दूर रखकर कब्ज से बचाता है। खसखस में फाइबर, केल्शियम, फैट और मिनरल्स से भरपूर होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें