फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाभोलकर के हत्यारों का सुराग देने वाले को CBI देगी 5 लाख का ईनाम

Thu, 02 Mar 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Edited by: नवीन चौहान
विज्ञापन
नरेंद्र दाभोलकर
विज्ञापन
सीबीआई ने डॉ नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में आरोपी सारंग अकोलकर और विनय पवार की जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की। सारंग अकोलकर और विनय पवार दोनों ही  सनातन संस्था के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

  CBI announces Rs 5 lakh reward for giving information about Sarang Akolkar & Vinay Pawar, both accused in Narendra Dabholkar's murder case. pic.twitter.com/fgp2CO61oS — ANI (@ANI_news) March 1, 2017
बता दें कि अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम चलाने वाले नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दाभोलकर काफी लंबे समय से अंधविश्वास और अघोरी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले पिछले साल सीबीआई ने इस मामले में हिंदू जन जागरण समिति के नेता वीरेन्द्र तावड़े को गिरफ्तार किया था।  
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक तावड़े और संस्था के एक अन्य सदस्य सारंग अकोलकर के बीच ई-मेल और डाभोलकर की हत्या के बारे में जानकारियां साझा हुई हैं। सारंग अकोलकर और विनय पवार दोनों फिलहाल फरार हैं। लंबे समय से सीबीआई से इन दोनों की तलाश में जुटी हुई लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के कारण सीबीआई ने दोनों के बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख का ईनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें