Takia Ko Mulayam Kaise Banaye: हम रोजाना जिस तकिए का इस्तेमाल करते हैं, समय के साथ वह सख्त और बेकार लगने लगता है। इससे न सिर्फ नींद खराब होती है बल्कि गर्दन और सिर में दर्द भी हो सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको हर बार नया तकिया खरीदने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने पुराने तकिए को फिर से मुलायम बना सकते हैं।
तकिया सख्त होना एक आम समस्या है, लेकिन इसे ठीक करना भी उतना ही आसान है। यहां बताए जा रहे घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने तकिए को फिर से मुलायम और आरामदायक बना सकते हैं। इससे आपकी नींद भी बेहतर होगी और सेहत भी।
तकिया सख्त क्यों हो जाता है?
-
लगातार इस्तेमाल से फाइबर दब जाते हैं
-
पसीना और धूल अंदर जमा हो जाती है
-
नमी के कारण भराव (filling) चिपक जाता है
-
सही तरीके से सफाई न होना
तकिया मुलायम बनाने के आसान तरीके
धूप में रखें
तकिए को 3-4 घंटे धूप में रखने से उसमें जमी नमी खत्म हो जाती है और वह हल्का व फुला हुआ महसूस होता है।
हाथों से फुलाएं
तकिए को हल्के हाथों से थपथपाकर और झटककर उसकी शेप ठीक करें। यह तरीका रोज़ करने से तकिया जल्दी सख्त नहीं होगा।
वॉशिंग मशीन में धोएं
ध्यान रखें कि हर तकिया मशीन में धोने लायक नहीं होता।
ड्रायर में टेनिस बॉल डालें
ड्रायर में तकिए के साथ 1-2 टेनिस बॉल डालकर चलाने से उसका भराव अलग-अलग हो जाता है और तकिया फूला हुआ बन जाता है।
तकिया कवर बदलते रहें
साफ कवर इस्तेमाल करने से धूल और गंदगी जमा नहीं होती, जिससे तकिया लंबे समय तक मुलायम रहता है।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
तकिए पर हल्का बेकिंग सोडा छिड़ककर कुछ देर बाद झाड़ लें। इससे बदबू और नमी खत्म होती है।
कब बदल देना चाहिए तकिया?
ऐसे में नया तकिया लेना ही बेहतर होता है।