फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को स्वस्थ बनाने के लिए हमदर्द इंडिया की खास पहल, लाखों लोग बन चुके हैं हिस्सा

सार

देश की अग्रणी यूनानी दवा कंपनी हमदर्द ने हेल्दी इंडिया, हमदर्द इंडिया मुहिम की शुरूआत की है। जिसके तहत लोगों को जागरूक करने व इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए ढेरों प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
hamdard - फोटो : hamdard
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के मुश्किल दौर ने हम सभी को प्रभावित किया है। पूरा देश मजबूती से इस परिस्थिति का सामना कर रहा है। इस मुश्किल दौर में हमें सावधान रहते हुए खुद को तैयार करना होगा। स्वयं को अंदर से मजबूत कर इस महामारी से लड़ा जा सकता है। जिसके लिए हमें खुद की इम्यूनिटी को मजबूत करना होगा। एक दूसरे के सहयोग व अपनी इम्यूनिटी को बेहतर कर हम इस चुनौती का सामना आसानी से कर सकते हैं। 
विज्ञापन




इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश की अग्रणी यूनानी दवा कंपनी हमदर्द ने हेल्दी इंडिया, हमदर्द इंडिया मुहिम की शुरूआत की है। जिसके तहत लोगों को जागरूक करने व इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए ढेरों प्रयास किए जा रहे हैं। हमदर्द पिछले 114 सालों से अपनी बेहतरीन दवाओं के लिए जाना जाता है। इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी हमदर्द के उत्पाद लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। हेल्दी इंडिया हमदर्द इंडिया के तहत हमदर्द का यह प्रयास है कि लोग अपनी जीवनशैली बेहतर बनाएं व केमिकल रहित बिना किसी साइड इफेक्ट की दवाओं से अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करें। इसी क्रम में हमदर्द इंडिया ने ढेरों इम्यूनिटी वर्धक व रेस्पिरेटरी हेल्थ प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। साथ ही आज के समय की मांग को देखते हुए खास इम्यूनिटी बूस्टर किट व श्वसन स्वास्थ्य किट भी लॉन्च किया है। आइए जानते हैं क्या है इनकी विशेषताएं-
विज्ञापन


इम्यूनिटी बूस्टर किट

इस किट में च्यवनप्राश, आयुष जोशांदा, खमीरा मरवारीद और सुफुफ-ए-सत-ए-गिलो है। ये चारों उत्पाद ढेरों प्राकृतिक जड़ीबूटियों जैसे मरवारीद, हल्दी, चंदन, पीपल, लौंग, दालचीनी, आंवला आदि को मिलाकर वैज्ञानिक तरीके से निर्मित किए गए हैं। इनका सेवन इम्यूनिटी को बेहतर करता है व हर व्यक्ति को अंदर से विभिन्न तरीके के रोगों से लड़ने के लिए तैयार करता है। इनके सेवन से बना इम्यून सिस्टम सूक्ष्मजीव संक्रमणों से शरीर को सुरक्षित रखता है। 

श्वसन स्वास्थ्य किट

हम सभी को कोरोना महामारी के प्रकोप के बारे में पता है। यह वायरस सबसे ज्यादा श्वसन प्रणाली को ही प्रभावित करता है। जिसकी वजह से ऐसे समय में हर व्यक्ति को अपनी श्वसन प्रणाली को मजबूत रखना चाहिए। इस किट में कुलजम, जोशीन, सुआलिन व जोशांदा हैं। जो कि हमारे फेफड़ों को मजबूत करते हैं। यह खांसी जुकाम आदि अन्य समस्याओं से भी रक्षा करते हैं। 

इनके अलावा हमदर्द ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 400 से ज्यादा उत्पाद बनाए हैं, जिनमें से प्रमुख लोकप्रिय उत्पाद हैं- साफी, रोगन बादाम शिरीन, सुआलिन, जोशिना, और सिंकारा आदि। इन उत्पादों का देश में पिछले कई सालों से उपयोग किया जा रहा है। साथ ही हमदर्द के उत्पादों पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय का भी भरोसा है और इस चुनौतीपूर्ण समय से निपटने के लिए दोनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हमदर्द इंडिया का हेल्दी इंडिया हमदर्द इंडिया प्रोग्राम आज के समय की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई एक बेहतरीन पहल है। अबतक ढेरों लोग इस पहले से जुड़ चुके हैं व हमदर्द के साथ अपने अनुभव को वीडियो के माध्यम से साझा किया है। ऐसे में आप भी इस पहल का हिस्सा बनें और अपने व अपने परिवार को इस मुश्किल दौर में दें अच्छे स्वास्थ्य का तोहफा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें