Slangs For Gen Z: पीढ़ियां बदलती हैं तो वह अपने साथ कुछ नया चलन लेकर आती हैं। ये दौर जेन जी का है। जेन जी का जिक्र आता है तो सबसे पहले उनके शब्दकोश की याद आती है। आज का युवा नए नए शब्दों का इस्तेमाल अपनी भाषा में कर रहा है, जो पिछली पीढ़ियों के लिए समझना कुछ मुश्किल है। आए दिन जेन जी स्लैंग्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते हैं और फिर लोग गूगल का सहारा लेते हैं ये समझने के लिए कि इस शब्द का मतलब क्या होता है।
Gen Z से बात करना आज सिर्फ़ भाषा का नहीं, वाइब का खेल है। ये वो पीढ़ी है जो कम शब्दों में ज़्यादा कह देती है, इमोजी को वाक्य बना देती है और हर भाव के लिए एक नया स्लैंग गढ़ लेती है। अगर आप चाहते हैं कि Gen Z आापको “ओल्ड स्कूल” न समझें तो उनके शब्दकोश से दोस्ती ज़रूरी है।
Gen Z की भाषा तेज़ है, डिजिटल है और भावनाओं से भरी हुई है। ये जेनेरेशन सिर्फ बोलती नहीं है, एक्सप्रेस करती है। इन स्लैंग्स को समझने का मतलब है, जेन जी के साथ बेहतर संवाद, जेनरेशन गैप कम होना और सोशल मीडिया से जुड़े रहना। यहां Top 20 Gen Z Slangs दिए जा रहे हैं, जिनका मतलब समझ लिया तो आधी बातचीत अपने आप आसान हो जाएगी।
Gen-Z के टाॅप 20 स्लैंग्स
1. Slay
- उच्चारण- स्ले
- मतलब- कमाल कर देना, छा जाना
- इस्तेमाल- “तू आज इस आउटफिट में slay कर रही है।”
2. Cringe
- उच्चारण- क्रिन्ज
- मतलब- बहुत अजीब या शर्मनाक
- इस्तेमाल- "ये वीडियो बहुत Cringe है।"
3. Savage
- उच्चारण- सैवेज
- मतलब- मजेदार लेकिन तीखा जवाब
- इस्तेमाल- "तेरा जवाब बहुत Savage था।"
4. Flex
- उच्चारण- फ्लेक्स
- मतलब- दिखावा करना
- इस्तेमाल- "वो अपना नया फोन Flex कर रहा था।"
5. Low-key
- उच्चारण- लो-की
- मतलब- चुपचाप, थोड़ा सा या ज्यादा दिखाए बिना
- इस्तेमाल- "मैं एक्जाम की Lowkey तैयारी कर रहा हूं।"
6. High-key
- उच्चारण- हाई-की
- मतलब- खुलकर या बहुत ज्यादा, पूरी तरह
- इस्तेमाल- मैं high-key excited हूं।"
7. Ghost
- उच्चारण- घोस्ट
- मतलब- बिना बताए बात बंद कर देना
- इस्तेमाल- उसने बिना बताए बात बंद कर दी/ She Ghosted Me"
8. Vibe / Vibes
- उच्चारण- वाइब
- मतलब- माहौल, फील
- इस्तेमाल- “इस जगह की vibes सही नहीं लग रही।”
9. No Cap
- उच्चारण- नो कैप
- मतलब- सच में, बिना झूठ
- इस्तेमाल- “No cap, ये movie शानदार है।”
10. Cap
- उच्चारण- कैप
- मतलब- झूठ
- इस्तेमाल- “ये cap है, ऐसा नहीं हुआ।”