फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gardening Tips: सर्दियों में भी हरा-भरा घर! ये 6 पौधे ठंड में भी रहेंगे एकदम टनाटन!

Wed, 29 Oct 2025 10:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Gardening Tips: सर्दी के मौसम में खुद की देखभाल के साथ ही सबसे चुनौती पूर्ण कार्य होता है पौधों की सही देखभाल करना। लेकिन यह बहुत मुश्किल भी नहीं है।
विज्ञापन
gardening - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gardening Tips:

विज्ञापन


तान्या

वातावरण में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। ऐसे में कंबल, रजाई और गरम कपड़ों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन आपके पौधों का क्या? बगीचे में लगे पौधों को सर्दियों में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, जो कई बार संभव नहीं हो पाती। मगर आप घर में रखे पौधों की देखभाल आसानी से कर सकती हैं। ऐसे में इस बार आप कुछ ऐसे इनडोर प्लांट्स चुनें, जो सर्दी में भी अच्छी तरह पनपें और साथ ही आपके घर को खूबसूरत एवं हरा-भरा बना दें।

रबर प्लांट

यह एक शानदार होम डेकोर प्लांट है। इसकी गहरी हरी, चमकदार पत्तियां किसी भी कमरे को आकर्षक और फ्रेश लुक देने में मदद करती हैं। खास बात है कि यह प्लांट कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है और घर के अंदर की हवा को शुद्ध करता है। रबर प्लांट को मध्यम रोशनी और थोड़े पानी की ही जरूरत होती है। इसका मॉडर्न और क्लासिक लुक इसे लिविंग रूम, ऑफिस या बेड रूम के लिए परफेक्ट बनाता है।
विज्ञापन


स्नेक की खूबसूरती

यह प्लांट सर्दी के मौसम में घर के अंदर लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके पत्ते लंबी-लंबी और सर्प जैसी आकृतियों में होते हैं, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है, खासकर सर्दी के मौसम में, क्योंकि इस समय घर अधिकतर बंद रहता है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और यह ठंडे मौसम में भी अच्छी तरह पनप जाता है।

स्पाइडर लगे आलीशान

स्पाइडर प्लांट की खूबसूरती इसके लंबे, पतले और हरे-धारीदार पत्तों के कारण उभरकर सामने आती है। इस पौधे को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती। यह हवा से विषैले पदार्थों को साफ करता है, जिससे घर का माहौल ताजा रहता है। आप इसे हैंगिंग पॉट में लगाकर खिड़की या लिविंग रूम में रख सकती हैं, जिससे घर में हरियाली का सुंदर दृश्य बनता है।

फॉरेस्ट फर्न

फॉरेस्ट फर्न सर्दियों में नमी बनाए रखने वाला एक बेहतरीन इनडोर प्लांट है। इसकी हरी-भरी, नाजुक और घनी पत्तियां घर को प्राकृतिक सुंदरता और ताजगी से भर देती हैं। ठंडे मौसम में यह पौधा वातावरण को जीवंत बनाए रखता है और हल्की नमी पसंद करता है, इसलिए सर्दी में भी थोड़े पानी का छिड़काव इसके जीवित रहने के लिए जरूरी है। यह न केवल घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि हवा को शुद्ध कर वातावरण को ऑक्सीजन से भरपूर तथा ताजगी भरा बनाए रखता है।

पीस लिली 

पीस लिली के सफेद फूल और गहरे हरे पत्तों की खूबसूरती सर्दियों में आपके घर की शोभा बढ़ा सकती है। यह पौधा देखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसे कम रोशनी पसंद होती है, इसलिए सर्दियों की धुंधली रोशनी में भी यह अच्छी तरह खिलता है। पीस लिली हवा से हानिकारक केमिकल्स को साफ करने में माहिर होती है। इसकी देखभाल बहुत सरल है, बस इसे नियमित रूप से हल्का पानी दें और धूप में रखें।

जेड प्लांट

इस पौधे को अधिकतर लोग इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि यह लगभग हर तरह की परिस्थितियों में पनप सकता है, खासकर सर्दियों में। इसके चमकदार गहरे हरे पत्ते आपके घर को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देते हैं। वहीं जेड प्लांट की देखभाल बहुत आसान होती है, जिससे यह व्यस्त लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बन जाता है।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी

सर्दियों में बाहर का तापमान कम होने के कारण कई पौधे सही से पनप नहीं पाते, लेकिन ये छह पौधे ठंडे मौसम में भी घर के अंदर आसानी से जीवित रहते हैं। ये पौधे न केवल आपके घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को साफ और ताजगी से भर देते हैं। साथ ही ये पौधे हानिकारक गैसों को सोखकर स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं, जो सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें