फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Visarjan 2025: बप्पा के विर्सजन में बच्चों को लेकर जा रहे हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें

Fri, 05 Sep 2025 04:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganesh Visarjan 2025: अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो बप्पा की विदाई आपके और बच्चों के लिए यादगार और सुरक्षित बन जाएगी। इस वर्ष गणपति विसर्जन 6 सितंबर 2025 को हो रहा है। ऐसे में अगर आप बच्चों को सुरक्षित रखते हुए बप्पा के विसर्जन में शामिल होना चाहते हैं तो कुछ सेफ्टी टिप्स को जरूर अपनाएं।
विज्ञापन
गणेश विसर्जन - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन का त्योहार भक्ति, उत्साह और उल्लास से भरपूर होता है। ढोल-ताशे, सजावट और बप्पा की विदाई के साथ चारों ओर रौनक छा जाती है। लेकिन जब आप बच्चों के साथ इस माहौल में शामिल होते हैं, तो सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाती है। भीड़, शोर और ट्रैफिक के बीच छोटी-सी लापरवाही बच्चों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। बच्चों को इस माहौल से जोड़ना जरूरी है ताकि वे संस्कृति और परंपरा को समझें, लेकिन सुरक्षा के साथ। अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो बप्पा की विदाई आपके और बच्चों के लिए यादगार और सुरक्षित बन जाएगी। इस वर्ष गणपति विसर्जन 6 सितंबर 2025 को हो रहा है। ऐसे में अगर आप बच्चों को सुरक्षित रखते हुए बप्पा के विसर्जन में शामिल होना चाहते हैं तो कुछ सेफ्टी टिप्स को जरूर अपनाएं।

विज्ञापन



Ganesh Chaturthi 2025: भारत ही नहीं विदेश में भी हैं भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर


बच्चों का हाथ न छोड़ें

भीड़ में बच्चे आसानी से खो सकते हैं। इसलिए पूरे समय उनका हाथ पकड़े रहें और उन्हें नजरों से ओझल न होने दें।

शोर से बचाएं 

ढोल-ताशों और डीजे के तेज शोर से बच्चों के कान पर असर पड़ सकता है। उनके लिए काॅटन या चाइल्ड फ्रेंडली इयरप्लग्स साथ रखें।

हल्के और आरामदायक कपड़े 

बच्चों को भारी कपड़े या गहने न पहनाएं। हल्के, आरामदायक और सांस लेने लायक कपड़े यात्रा को आसान बनाएंगे।

पानी और हल्का खाना पैक करें

लंबे जुलूस में बच्चों को डिहाइड्रेशन या भूख लग सकती है। उनके लिए पानी की बोतल और कुछ स्नैक्स साथ रखें।

योजना बनाकर जाएं 

भीड़भाड़ में कभी भी अनहोनी हो सकती है। बच्चे को पहले से समझाएं कि अगर वो आपसे अलग हो जाए तो क्या करे, जैसे पुलिस या सुरक्षा कर्मी से मदद लेना।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें