फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2025: घर का मंदिर सजाने के 7 आसान और यूनिक तरीके

Mon, 18 Aug 2025 06:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganesh Chaturthi 2025: अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार गणपति बप्पा के स्वागत के लिए घर का मंदिर कैसे सजाएं, तो यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं जो न केवल देखने में सुंदर होंगे बल्कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाएंगे।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 2025 करीब है और इस खास मौके पर लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना कर भक्तिभाव से पूजा करते हैं। गणपति उत्सव सिर्फ आराधना का पर्व नहीं बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने वाला त्यौहार भी है। हर कोई चाहता है कि उनके घर का मंदिर सबसे खूबसूरत और आकर्षक लगे। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार गणपति बप्पा के स्वागत के लिए घर का मंदिर कैसे सजाएं, तो यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं जो न केवल देखने में सुंदर होंगे बल्कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाएंगे।

विज्ञापन

 

घर का मंदिर सजाने के आइडियाज

फूलों की सजावट

ताजे फूलों से बने झालर और तोरण मंदिर को प्राकृतिक और रंगीन आभा देंगे। खासकर गेंदा, गुलाब और मोगरा की सजावट बप्पा के स्वागत के लिए शुभ मानी जाती है।

लाइट्स और दीये

रंग-बिरंगी LED लाइट्स और पारंपरिक दीये मंदिर को और भी ज्यादा भव्य बना देंगे। रात के समय यह सजावट मंत्रमुग्ध कर देगी।

इको-फ्रेंडली सजावट

बांस, कपड़े, कागज या मिट्टी से बनी सजावट पर्यावरण के लिए भी अच्छी होगी और त्योहार में अलग आकर्षण जोड़ेगी।

थीम-बेस्ड डेकोरेशन

इस साल आप खास थीम चुन सकते हैं जैसे वृंदावन थीम, पहाड़ी गुफा थीम, या साधारण पारंपरिक थीम।

रंगोली और तोरण

दरवाजे पर बनी रंगोली और आम के पत्तों से बना तोरण गणपति के स्वागत में शुभता का प्रतीक है।

भोग और प्रसाद की थाली

मंदिर में सजावट के साथ ही लड्डू, मोदक और पंचामृत की थाली को आकर्षक ढंग से सजाएं।

संगीत और भक्ति वातावरण

मंदिर सजाने के बाद वहां भक्ति गीतों की ध्वनि गूंजे, ताकि पूरा माहौल भक्तिमय हो जाए।


गणेश चतुर्थी पर घर का मंदिर सिर्फ सजावट का स्थान नहीं, बल्कि भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। इसलिए, सजावट करते समय साफ-सफाई और सादगी का भी ध्यान रखें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें