दोस्त तो दोस्त होता है, उसकी कोई जात या धर्म नही होता... दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसमें कोई खून के रिश्ते की जरूरत नहीं होती और यह खून के रिश्ते से कम खास नहीं होता। कभी आपने सोचा है अगर दोस्त न होते तो हमारी जिंदगी कैसी होती। किसके साथ हम अपने दिल का हाल बांटते और किसे हम परेशान करते। किसके साथ हम घूमने जाते तो किसके साथ रूठना मनाना करते।
आज फ्रेंडशिप डे है। जिसे दोस्ती के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। क्या इस मौके पर आपने अपने दोस्त को खास फील कराया अगर नहीं तो आपके पास एक मौका है। आइए इस खास दिन हम सभी अपने दोस्तों को उनके लिए अपनी फीलिंग्स बयां कर उन्हें खास फील कराते हैं।
फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्तों के पास ये खास मौका है। आप हमें कमेंट करके अपने और अपने दोस्त की कुछ मीठी यादों को शेयर कर सकते हैं। आप अपने दोस्त को टैग कर उनके लिए अपनी फीलिंग्स को लिख स्पेशल फील करा सकते हैं।