धूम्रपान का डायबिटीज मरीजों पर असर
सिगरेट का सेवन करना एक तरह की लत है, जो कि शरीर के लिए बहुत गंभीर स्थिति है। सिगरेट का धुआं व्यक्ति के फेफड़ों और हृदय के लिए नुकसानदायक है। लेकिन साल 2014 की एक सर्जन जनरल रिपोर्ट के मुताबिक, सिगरेट पीने से टाइप-2 डायबिटीज हो सकता है। अध्ययन के मुताबिक, जो लोग सिगरेट का सेवन नहीं करते, उनकी तुलना में स्मोक करने वालों को टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम ज्यादा होता है। आपकी सिगरेट की मात्रा पर डायबिटीज का खतरा निर्भर करता है।
दरअसल, सिगरेट में पाया जाने वाला निकोटीन ब्लड वेसल्स को सख्त और संकरा बना देता है। इसकी वजह से शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता और डायबिटीज की बीमारी हो सकती है।
शक्कर और सिगरेट में से ज्यादा खतरनाक क्या?
सिगरेट लंग कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और कई अन्य गंभीर स्थितियों से जुड़ी है। साल 2018 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल सिगरेट के कारण पांच मिलियन लोगों की मौत का आंकड़ा है। वहीं शक्कर की अधिकता के कारण हर साल 17 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है।
इन आंकड़ों पर नजर डालें तो शक्कर भी मानव शरीर के लिए घातक है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, शुगर सिगरेट की तुलना में तीन गुना ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है। शुगर एक साइलेंट किलर की तरह है, जो तुरंत शरीर पर असर नहीं करता लेकिन धीरे धीरे नुकसान पहुंचाता है। आज समाज में सिगरेट से होने वाले नुकसान से लोगों भली भांति परिचित हो गए हैं। लेकिन अभी तक शुगर से होने वाले नुकसान को नहीं समझ पाए हैं।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।