फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Sleep Day 2019: बेहतर जीवन चाहते हैं तो प्रण करिए, नींद को नजरअंदाज नहीं करेंगे

Fri, 15 Mar 2019 10:48 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
नींद हर व्यक्ति के दिन का अहम हिस्सा है क्योंकि ये इंसान के स्वास्थ्य और कल्याण का सूचक है। बदलती हुई जीवनशैली और व्यस्त जीवन में लोग अक्सर काम की वजह से अपनी नींद से समझौता कर लेते हैं। हालांकि, नींद को प्रत्येक व्यक्ति हल्के में लेता है और नजरअंदाज कर देता है जो मानव शरीर को लगातार कम उत्पादक और थका हुआ बनाने का सबसे बड़ा कारण है। तो आज 'वर्ल्ड स्लीप डे' के अवसर पर खुद से एक वादा करें कि किसी भी हालत में नींद से समझौता नहीं करेंगे। जानिए नींद को नजर अंदाज करके आप कितनी बड़ी भूल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay
जागने के दौरान काम करने और अच्छा महसूस करने की क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि व्यक्ति पर्याप्त नींद ले रहा है या नहीं। साथ ही, इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस समय ही सो रहे हैं जब आपका शरीर सोने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixabay
सबसे बड़ी बात तो ये है कि नींद की कमी आपके काम, स्कूल या किसी भी अन्य कार्यक्षमता में हस्तक्षेप कर सकती है। भारत में यह आम समस्या है। सभी आयु वर्ग के लोग खासकर युवा, पर्याप्त नींद ना लेने की शिकायत करते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मधुमेह, सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित है। फिर से सोचें, क्या वास्तव में अपनी नींद से समझौता करके सही कर रहे हैं।

4 of 5
- फोटो : pixabay
ऐसे कई करक हैं जो नींद की कमी का कारण बनते हैं और सबसे बड़ा कारण यह है कि जब आप एक असहज सरफेस पर सोते हैं। सही मैट्रेस्स का इस्तेमाल करना बेहद जरुरी है। एक अध्धयन के मुताबिक, मानव शरीर रात में लगभग 30 बार मुड़ता क्योंकि प्रेशर पॉइंट आपकी नींद की पर स्ट्रेस डालते हैं और रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। रात में स्वतंत्र रूप से सोने के लिए, नेचुरल फैब्रिक से बने गद्दों का इस्तेमाल करें। ये शरीर को फिर से जीवंत करने और मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
नींद की कमी के और भी छोटे-छोटे कारण हैं जिनकी तरफ हम ध्यान नहीं देते। इसे नियंत्रित करने के लिए इन सुझाव पर जरूर ध्यान दें। रात में तेज रोशनी के संपर्क में आने से बचें, रात के खाने से पहले हल्का भोजन करें, शारीरिक गतिविधि को कम से कम 30 मिनट दें, हल्के गर्म पानी से स्नान करें और अपने कमरे में हल्की रोशनी करके रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें