लिवर की सामान्य बीमारी से निपटने के घरेलू उपचार
-शहद और गुड़ डाइट में शामिल करें।
-हल्दी एंटीआक्सीडेंट के रूप में काम करती है। सुबह या रात को सोने से पहले एक चम्मच हल्दी को एक गिलास दूध में-घोलकर पीने से लिवर की समस्या में राहत मिलती है।
-सुबह उठें तो 3 से 4 गिलास पानी जरूर पीएं।
-लिवर के मरीज नारियल पानी, शुद्ध गन्ने का रस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
-सब्जियों का सूप पीएं, अमरूद, तरबूज, नाशपाती, मौसमी, अनार, सेब, पपीता, आलूबुखारा जैसे फल फायदेमंद होते हैं।
-सलाद, अंकुरित दाल और उबला हुआ खाना अधिक मात्रा में खाएं।