फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Coffee Day: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है कॉफी का सेवन, जानिए फायदे

Thu, 01 Oct 2020 02:22 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस 2020: कॅाफी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
आमतौर पर कॉफी का सेवन सभी लोगों को पसंद होता है। कॅाफी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है। आज यानी 1 अक्तूबर को विश्व कॉफी दिवस मनाया जाता है। विश्व कॉफी दिवस के दिन हम आपको सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन करने के फायदे बताएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन करने के फायदे...
विज्ञापन

2 of 5
अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस 2020: कॅाफी का सेवन करने से तनाव कम होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
तनाव कम होता है
  • कॉफी का सेवन करने से तनाव कम होता है। आज के समय में तनाव होना आम बात है। आप तनाव को कम करने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कॉफी का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस 2020: थकान को दूर करने के लिए कॅाफी का सेवन किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
थकान को दूर करे कॉफी
  • थकान को दूर करने के लिए कॉफी का सेवन किया जा सकता है। कॅाफी का सेवन करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। आप थकान को दूर भगाने के लिए कॉफी का सेवन कर सकते हैं।

4 of 5
अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस 2020: रोजाना सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन करने से त्वचा के कैंसर का खतरा भी काफी कम हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
त्वचा के कैंसर का खतरा कम हो जाता है
  • रोजाना सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करने से त्वचा के कैंसर का खतरा भी काफी कम हो जाता है। एक अध्ययन के अनुसार रोजाना तीन कप कॉफी का सेवन करने से त्वचा के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस 2020: रोजाना तीन से चार कप कॅाफी का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है
  • अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के एक शोध के अनुसार रोजाना तीन से चार कप कॉफी का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें