फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Blood Donor Day 2020: रक्तदान करना क्यों जरूरी है? जानिए रक्तदान करने के फायदे

Sun, 14 Jun 2020 08:21 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। 2004 से वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इस दिन विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत की थी। तब से हर वर्ष इस दिन को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन ब्लड ग्रुप्स के बारे में दुनिया को जानकारी देने वाले मशहूर साइंटिस्ट कार्ल लैंडस्टीनर का जन्म भी हुआ था। रक्तदान को महादान कहा जाता है। इस दिन को मनाने का कारण ही यही है कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक किया जाए। कई विशेषज्ञ रक्तदान करने को जरूरी बताते हैं। रक्तदान करने से कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं रक्दान करना क्यों जरूरी है....

 
विज्ञापन

2 of 8
रक्तदान करना हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रक्तदान क्यों जरूरी
  • रक्तदान करना बहुत जरूरी होता है। रक्तदान करने से ब्लड बैंकों में ब्लड उपलब्ध रहेगा। जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक में रखे हुए ब्लड का उपयोग किया जा सकता है। रक्तदान करने से हम किसी व्यक्ति का जीवन तो बचा ही सकते हैं साथ ही रक्तदान करना हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं रक्तदान के फायदे...

 
विज्ञापन

3 of 8
हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
शरीर में आयरन की मात्रा ठीक रहती है
  • रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको रक्तदान करने से फायदा होगा नुकसान नहीं।


 

4 of 8
रक्तदान करना दिल के लिए फायदेमंद रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
दिल के लिए फायदेमंद
  • रक्तदान करना दिल के लिए फायदेमंद रहता है। कई शोधों में ये दावा किया गया है कि रक्तदान करने से हार्ट संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
रक्तदान करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैंसर जैसी बीमारियां का खतरा कम हो जाता है
  • रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रण में रहती है। अगर शरीर में आयरन की मात्रा अधिक हो गई तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। नियमित रूप से रक्तदान करने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
रक्तदान करने से वजन कम होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
वजन कम होता है
  • रक्तदान करने से वजन भी कम होता है। परंतु नियमित अंतराल में ही रक्तदान करना चाहिए। डॅाक्टरों के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए।
 
विज्ञापन

7 of 8
रक्तदान करने से मानसिक तनाव दूर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels
मानसिक तनाव दूर होता है
  • रक्तदान करने से मानसिक तनाव दूर होता है। आप सोच रहे होंगे कैसे? हम आपको इस उदाहरण से समझाते हैं..
अगर आप रक्तदान करेंगे तो उस रक्त से कई लोगों को नया जीवन मिलेगा। किसी की मदद करने से आपको खुशी होगी। खुश रहने से मानसिक तनाव दूर हो जाता है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
रक्तदान करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  • एक शोध में इस बात का दावा किया गया है कि हर तीन महीने में रक्तदान करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो आप कई बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें