इसमें कोई दो राय नहीं कि शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है। लेकिन, कुछ लोगों की काया ही बदल जाती है। जानिए, ऐसा क्यों?
शादी होते ही अचानक लोगों के वजन में इजाफा होने लगता है। एक शोध के अनुसार उनकी लाइफ स्टाइल में बदलाव के कारण ऐसा होता है।
नौ यूरोपियन देशों में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि शादीशुदा जोड़े बैचलर्स से अच्छा खाना खाते हैं। लेकिन, स्पोर्ट्स एक्टिविटी कम होने के कारण उनका वजन बढ़ जाता है।