गालों में गड्ढ़े
दरअसल, जब चेहरे की मांसपेशी किसी कारण से छोटी रह जाती है तो हंसते समय चेहरे को थोड़ा खींचना पड़ता है, ऐसे में डिंपल पड़ता है ताकि उसकी कमी को पूरा किया जा सके। डिंपल तभी आ जाता है जब वह अपनी मां के पेट में होता है। किन्हीं कारणों से सबक्यूटेनीयस कनेक्टिव टिशू में कुछ बदलाव आ जाता है और इसी कारण डिम्पल बनने लगते हैं।
कुछ लोगों के बचपन में गालों पर डिंपल पड़ते थे, लेकिन उनके बड़े होते ही डिंपल गायब हो गया। इसका कारण यह है कि बचपन में बच्चे के गाल में मौजूद बेबी फैट खत्म होने लगता है तो डिंपल भी दिखना बंद हो जाता है।