बदलती जीवनशैली में वजन का बढ़ना एक आम, लेकिन गंभीर समस्या बन गई है। आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ हुए वजन से परेशान हैं और जल्द से जल्द अपना वजन कम करना चाहते हैं। जल्दी वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग कई तरह की डाइट का सहारा लेते हैं और इन डाइट को कुछ इस तरह तैयार किया जाता है कि उससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल्स भी नहीं मिल पाते। ऐसे में लोग कुपोषण के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको अपना वजन कम करना है तो सबसे पहले जरूरी है कि आप अपनी कुछ आदतों को बदल लें, जिससे मोटापा घटाने में मदद मिल सके। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में...