फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ डांस नहीं, फिटनेस के लिए जरूरी है वार्म अप

Fri, 14 Dec 2012 05:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को फिट रखने के लिए डांस से ज्यादा मनोरंजक एक्सरसाइज भला क्या होगी। कोई भी डांस हो, फिटनेस की दृष्टि से उसके फायदे ही फायदे हैं। लेकिन डांस से पहले मांसपेशियों का वॉर्म अप भी बहुत जरूरी है वरना डांस के फायदों की कीमत आपके शरीर को चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


क्यों जरूरी है डांस से पहले वॉर्म अप
डांस के दौरान मांसपेशियों में खींचतान होती है जिससे कई बार मांसपेशियों में लचक या मोच हो सकती है। ऐसे में पहले से वॉर्म अप हो जाएं, तो मांसपेशियों का तनाव कम हो जाता है और वे अधिक लचीली हो जाती हैं। डांस के दौरान कई बार कंधों, घुटनों व हिप्स के जोड़ों को नुकसान पहुंचता है। पहले वॉर्म अप हो जाए तो यह रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।

ऐसे करें वॉर्म अप
डांस के पहले वॉर्म अप के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज सबसे उपयुक्त है। तो चलिए डांस को और प्रभावी बनाने के लिए वार्म अप के कुछ आसाम स्टेप्स की जानकारी इसप्रकार है-
विज्ञापन
विज्ञापन


- अपने दोनों हाथों को एक सीध में ऊपर करके स्ट्रेच करें और फिर छोड़ दें।
- सिर को ऊपर-नीचे, दाए-बाएं घुमाएं जिससे गर्दन के जोड़ लचीले हों।
- कंधों को ऊपर-नीचे रोटेट करें।
- इसके बाद एड़ियों के बल पंजों को गोलाकार घुमाएं।
- अंत में पैरों से साइक्लिंग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें