फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रात चैन से सोना चाहते हैं तो बस इस एक चीज से दूरी बना लीजिए

Mon, 05 Nov 2018 10:37 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी नींद पाने के लिए सबसे जरूरी है चिंता छोड़ना। अगर आप चिंता करेंगे, तो इससे आपकी नींद प्रभावित होगी और आप बीमारियों के चंगुल में फंस सकते हैं। नींद की कमी से आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। एकाग्रता में कमी आती है और निर्णय लेने की क्षमता भी कम होती है। इसके अलावा थका-थका रहना भी नींद पूरी न होने की निशानी है।
विज्ञापन


ज्यादा समय तक नींद पूरी न हो तो डाइबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा की समस्या होती है। नींद की कमी याददाश्त को भी प्रभावित करती है। यूं तो नींद नहीं आने के कई कारण हैं, लेकिन चिंता इसका सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा परेशानी के बारे में सोचते रहने और मानसिक असुरक्षा नींद से नाता तोड़ने की बड़ी वजह बनती है। इसके अलावा, देर से खाना खाना, अकेलापन, घंटों भूखे रहना, इंटरनेट, टीवी का ज्यादा इस्तेमाल, चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन, शराब, सिगरेट की लत आदि भी इसके कारण हैं।
विज्ञापन


अच्छी नींद पाने के उपाय-

-सोने के कम से कम दो घंटे पहले खाना जरूर खा लें। सोने से ठीक पहले मीठा खाने से परहेज करें।
-बिस्तर पर जाने से पहले सिगरेट और तंबाकू आिद लेने से परहेज करें।
-बिस्तर पर जाने के बाद 15 मिनट तक नींद न आए, तो तुरंत बिस्तर छोड़ दें और खुद को कुछ देर के लिए अन्य कामों में व्यस्त रखें।
-रात में सोने से पहले चाय, काफी पीने से परहेज करें।
-सोने से पहले गर्म दूध में एक चुटकी जायफल का पाउडर मिलाकर पीना फायदेमंद है। जायफल को घी में घिसकर सोते समय पलकों पर लगाने से नींद जल्दी आ जाएगी।
-एक चम्मच जीरे का पाउडर पके केले में लगाकर खाने से नींद जल्दी आती है।
-सोने से पहले गर्म दूध में केसर के कुछ रेशे मिलाकर पीने से अनिद्रा से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें