पैदल चलना, टहलना और जॉगिंग करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है फिर चाहे आप खाने के बाद टहलों या फिर खाने से पहले। लेकिन इसके साथ ये जानना भी जरूरी है खाने से पहले और खाने के बाद पैदल चलने के क्या फायदे और नुकसान हैं। जानिए, लाइवस्ट्रांग के मुताबिक,वॉक करने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में।
खाने से पहले टहलने के फायदे
खाने से आधा घंटा पहले टहलने पर रक्त में मौजूद वसा और चीनी की मात्रा कम हो जाती है। खासतौर पर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ अधिक खाने वालों के साथ ऐसा अधिक होता है। आमतौर पर फीजिकल एक्टिविटी से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जिससे कैलोरी और अतिरिक्त एनर्जी बर्न होती है।
2006 में एप्पलाईड साइक्लॉजी, न्यूट्रिशन और मेटाबॉलिज्म पर प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, जो लोग खाना खाने से पहले धूमते हैं वे मोटापा जल्दी घटाते हैं बजाय खाने के बाद धूमने वालों के मुकाबले।
रिसर्च के मुताबिक, जब भी आप कोई फीजिकल एक्टिविटी करते हैं तो अचानक से आपकी भूख कम हो जाती है। लेकिन जब आपकी बॉडी वापिस नॉर्मल हो जाती है तो आपको भूख लगने लगती है। यदि आप वाकई अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको खाने से पहले घूमना चाहिए इससे आपको बहुत फायद पहुंचेगा।
खाने से बाद टहलना
आप कितना खाना खा रहे हैं इस बात पर आप धूमना निर्भर करता है। यदि आप हल्का खाना ले रहे हैं तो ऐसी स्थिति मे खाने के बाद धूमना फायदेमंद होगा इससे आप आसानी से अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसके साथ ही दिल से संबंधित रोग भी दूर होते हैं और मसल्स भी मजबूत होती हैं।
कई रिसर्च बहुत ज्यादा खाने के बाद या अधिक मात्रा में खाने के बाद धूमना सही नही मानतीं क्योंकि इस स्थिति में शरीर खाने को पचाने की कोशिश कर रहा होता है। ऐसे में धूमने से ब्लड की सप्लाई जरूरत से ज्यादा होने लगती है और हार्ट पर डबल परफॉर्म करने का दबाव पड़ता है। यदि आपको हैवी खाना खाने के बाद धूमना ही है तो आप कम से कम 45 मिनट या एक घंटा इंतजार करें।