अगर आप पतला होना चाहते हैं तो सब्जियां और फल खाएं। हरी सब्जियों और फलों के सेवन से पुरुषों में मोटापा नहीं बढ़ता है। एक नए शोध में इस बात की जानकारी दी गई है। यह शोध कहता है कि शाकाहारी भोजन करने वाले पुरुषों को मोटापे की समस्या परेशान नहीं करती है।
विज्ञापन
2 of 4
सही वक्त पर खाएं सही फल
शोध में बताया गया है कि शाकाहारी खाने से न सिर्फ हृदय से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम होती है बल्कि कैंसर, शुगर और मोटापा की समस्या से भी निजात मिलती है। ऐसे में जो लोग शाकाहारी खाना खाते हैं उनको टाइप-2 डायबिटीज नहीं होती और उनका वजन भी नहीं बढ़ता है। अगली स्लाइड में पढ़िए शोध में और क्या कहा गया है।
विज्ञापन
3 of 4
मोटापा
यह शोध जामा इंटरनल मेडीसीन में प्रकाशित हुआ है। शोध में कहा गया है कि शाकाहारी खाना महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। पुरुष अगर हरी सब्जियां और सब्जियों पर आधारित डाइट लेते हैं तो उनका वीर्य भी बढ़ता है।
इसी तरह का एक शोध प्लोस मेडीसीन में भी प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि फलों और सब्जियों को खाने से ब्लड शुगर की तादाद नियंत्रित रहती है। फलों और हरी सब्जियों को खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और वजन भी कम होता है।