फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकाहारी भोजन से नहीं बढ़ता पुरुषों का वजन, पतला होना है तो सब्जियां खाएं 

Mon, 03 Jun 2019 09:56 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
fruits and vegetables - फोटो : getty images
अगर आप पतला होना चाहते हैं तो सब्जियां और फल खाएं। हरी सब्जियों और फलों के सेवन से पुरुषों में मोटापा नहीं बढ़ता है। एक नए शोध में इस बात की जानकारी दी गई है। यह शोध कहता है कि शाकाहारी भोजन करने वाले पुरुषों को मोटापे की समस्या परेशान नहीं करती है।

 
विज्ञापन

2 of 4
सही वक्त पर खाएं सही फल
शोध में बताया गया है कि शाकाहारी खाने से न सिर्फ हृदय से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम होती है बल्कि कैंसर, शुगर और मोटापा की समस्या से भी निजात मिलती है। ऐसे में जो लोग शाकाहारी खाना खाते हैं उनको टाइप-2 डायबिटीज नहीं होती और उनका वजन भी नहीं बढ़ता है। अगली स्लाइड में पढ़िए शोध में और क्या कहा गया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
मोटापा
यह शोध जामा इंटरनल मेडीसीन में प्रकाशित हुआ है। शोध में कहा गया है कि शाकाहारी खाना महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। पुरुष अगर हरी सब्जियां और सब्जियों पर आधारित डाइट लेते हैं तो उनका वीर्य भी बढ़ता है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
वजन कम करना
इसी तरह का एक शोध प्लोस मेडीसीन में भी प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि फलों और सब्जियों को खाने से ब्लड शुगर की तादाद नियंत्रित रहती है।  फलों और हरी सब्जियों को खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और वजन भी कम होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें