फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: IMA ब्लड बैंक में बना आधुनिक प्रतीक्षालय हॉल, रक्तदाताओं को होगी सहूलियत; जानें खास

Sat, 16 Aug 2025 12:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के आईएमए बिल्डिंग में अब आधुनिक प्रतीक्षालय हॉल का शुभारंभ हो गया। इससे यहां आने वाले मरीजों के तीमारदारों को काफी सहूलियत मिलेगी। यह हाॅल कई सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन
आधुनिक प्रतीक्षालय हॉल का शुभारंभ करते आयुष मंत्री और आईएमए के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से ब्लड बैंक में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को एक बड़ी सौगात दी गई है। ब्लड बैंक का विस्तार करते हुए यहां रक्तदान करने वालों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही तीमारदारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हाल बनाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने इसका उदघाटन किया। वेटिंग हाल में तीमारदारों को बैठने के साथ ही रक्तदान से जुड़ी अहम जानकारियां दी जाएंगी।
आईएमए ब्लड बैंक से जिले अधिकांश अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत के हिसाब से ब्लड मुहैया करवाया जाता है।

डेंगू, मलेरिया के प्रकोप बढ़ने के बाद यहां भीड़ अधिक होती है। इस वजह से ब्लड, प्लेटलेटस लेने आने वाले तीमारदारों को इंतजार करना पड़ता है। अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हाल बनने के बाद तीमारदारों को बहुत सहूलियत होगी।
विज्ञापन


आयुष मंत्री ने हाल का उदघाटन करने के बाद ब्लड बैंक का निरीक्षण कर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह और सचिव डॉक्टर एके त्रिपाठी से रक्तदान की प्रक्रिया आदि की जानकारी ली। 

Trending Videos
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
सचिव ने बताया कि आईएमए की ओर से ब्लड बैंक,ऑक्सीजन बैंक, एंबुलेंस, गेस्ट हाउस, महिला कल्याण केंद्र के माध्यम से समाज से जुड़े लोगो को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। हर महीने ब्लड कैंसर, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया सहित 50 से ज्यादा जरूरतमंदों को बिना डोनेशन के ब्लड मुहैया कराया जाता है। 

आयुष मंत्री ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाने में आईएमए की अहम भूमिका है। डेंगू मलेरिया सहित अन्य बीमारियों में बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल से आने वाले मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत हो या जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ब्लड की। आईएमए ने हमेशा सहयोग का कदम बढ़ाया है। उन्होंने बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार की ओर से भी हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान डॉक्टरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ.शालिनी टंडन, डॉ. अशोक कुमार राय, डॉ. पीके तिवारी, डा.अतुल सिंह, डॉ. आरएन सिंह के साथ ही गौरव राठी, रामकुमार गुप्ता, संदीप पटेल, दिनेश झा, सरदार सिंह, सनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें