फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर पड़ता है असर, इम्यून सिस्टम होता है कमजोर

Wed, 15 Jul 2020 02:53 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
युवा पीढ़ी रात के समय में मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं है। आज के समय में विशेषकर युवा पीढ़ी रात के समय में मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करती है। रात के समय में मोबाइल का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार जो लोग देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं उन्हें भविष्य में कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अगर आप भी उन लोगों में हैं या आपके बच्चे देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सचेत हो जाने की आवश्यकता है। आज हम आपको बताएंगे कि देर रात तक फोन का इस्तेमाल करने से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है...
विज्ञापन

2 of 6
देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आंखों से संबंधित समस्याएं
  • देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप भी देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो इस आदत को छोड़ दें।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
पाचन संबंधित समस्याएं
  • इस अध्ययन में ये बात भी सामने आई कि देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोगों को पाचन संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

4 of 6
देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से मानसिक समस्याएं भी होने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मानसिक समस्याएं
  • देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से मानसिक समस्याएं भी होने लगती हैं। एक शोध के अनुसार देर रात तक फोन का इस्तेमाल करने से मानसिक तनाव भी हो सकता है। अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रात के समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

5 of 6
देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से इम्यून सिस्टम भी ठीक से काम नहीं करता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बॅाडी क्लॅाक पर पड़ता है असर
  • देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से बॅाडी क्लॅाक पर असर पड़ता है, जिस वजह से शरीर के समस्त अंग सही तरह से अपना काम नहीं कर पाते हैं और स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। बॅाडी क्लॅाक के बाधित होने से इम्यून सिस्टम भी ठीक से काम नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से बॅाडी क्लॅाक बाधित होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
भविष्य में हो सकती हैं शारीरिक समस्याएं
  • देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से बॅाडी क्लॅाक बाधित होने लगती है, जिस वजह से भविष्य में कई तरहों की शारीरिक समस्याएं होने का खतरा रहता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करना बंद कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें