फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में तेजी से बढ़ते स्तन इन्फेक्शन ने डॉक्टरों की नींद उड़ाई

Tue, 29 Mar 2016 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
हाल ही में पुणे में 20 से 30 साल की महिलाओं में स्तन के इन्फेक्शन ने डॉक्टरों का ध्यान खींचा है। डॉक्टर इसका कारण नहीं जान पा रहे हैं।  डॉक्टर महिलाओं में स्तन के इस इन्फेक्शन को कैंसर नहीं मान रहे हैं। पिछले 5 सालों में इस तरह के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। स्तन में गांठ हो जाना और उसमें दर्द होना है, ये लक्षण नजर आते हैं। ज्यादातर महिलाएं जो स्तनपान करा रही हैं उनकी संख्या ज्यादा है। लेकिन सिर्फ स्तनपान कराने वाली महिलाएं ही इस इन्फेक्शन से नहीं जूझ रही हैं बल्कि बाकी महिलाओं में भी इस तरह की शिकायत सामने आई है। डॉक्टरों का कहना है कि लगभग हर महीने 6 केस सामने आते हैं जोकि थोड़ी गंभीर स्थिति है। 5 साल पहले तक इस तरह के इन्फेक्शन के 1 या 2 ही केस सामने आते थे लेकिन अब इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

ये इफेक्शन पहले 40 साल की महिलाओं में देखा गया जोकि अब 20 से 30 साल की महिलाओं में भी पाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि ये इम्यूनिटी से जुड़ी समस्या है जिसका कारण क्या है ये अभी तक कोई जान नहीं पाया है। पहले भी महिलाओं में इस तरह की समस्याएं देखी गई है लेकिन संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कुछ डॉक्टर इसे स्तन के टीबी की तरह देख रहे हैं लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। डॉक्टर इसे कमजोर इम्यूनिटी से जोड़ रहे हैं और इस पर पर्याप्त शोध को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें