फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World No Tobacco Day 2019: क्या आप भी खाते हैं तंबाकू? हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां

Mon, 27 May 2019 05:04 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल दुनियाभर में 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और उसके वैश्विक साझेदार तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए इस दिवस का आयोजन करते हैं। साल 1987 से लगातार इस दिवस का आयोजन हो रहा है। इस दिन सरकारी और गैर-सरकारी संगठन जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इन कार्यक्रमों में तंबाकू के सेवन से होने वाली घातक बीमारियों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है। आइए जानते हैं तंबाकू और धूम्रपान से कौन-कौन सी जानलेवा बीमारियां होती हैं...

 
विज्ञापन

2 of 7
फेफड़े का कैंसर
फेफड़े का कैंसर
तंबाकू के सेवन से फेफड़े का कैंसर होता है। अन्य तरह के कैंसर के मुकाबले फेफड़े के कैंसर से सबसे ज्यादा मौते होती हैं। फेफड़े के कैंसर की मुख्य वजह धूम्रपान है। अगर आप भी धूम्रपान करते हैं तो फौरन इसे छोड़ दें क्योंकि यह फेफड़े के कैंसर के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। फेफड़े के कैंसर से मरने वाले मरीजों की तादाद दूसरे तरह के कैंसर से मरने वालों की तुलना में 87 फीसदी है। अगर आप खैनी, तंबाकू या गुटके का सेवन करते हैं तो इस लत को फौरन छोड़ें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
बीमारी - फोटो : social media
सीओपीडी ()
सीओपीडी एक तरह के फेफड़े की बीमारी है। इसमें सांस लेने में दिक्कत होती है। इस बीमारी में जरा-सी सीढ़ी चढ़ने में सांस फूलने लगती है। 80 फीसदी सीओपीडी की वजह धूम्रपान है। 

 

4 of 7
हृदय रोग - फोटो : social media
हृदय रोग
तंबाकू और धूम्रपान की वजह से हृदय से जुड़ी बीमारिया होती हैं। धूम्रपान से रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इससे अच्च रक्तचाप की समस्या होने लगती है। कई बार इसकी वजह से हार्ट फेल भी हो जाता है। धूम्रपान करने वालों को दिल के दौरा का जोखिम दूसरों की तुलना में 3 गुना ज्यादा होता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
स्ट्रोक
तंबाकू और ध्रूमपान से गैंगरीन होने की भी आशंका रहती है। इसके अलावा धूम्रपान की वजह से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ध्रूमपान सीधे तौर पर हमारी धमनियों को प्रभावित करता है जिसकी वजह से स्ट्रोक हो सकता है। स्ट्रोक तब होता है जब हमारे दिमाग में रक्त की सप्लाई ब्लॉक हो जाती है।

 

विज्ञापन

6 of 7
अस्थमा की बीमारी

अस्थमा
अस्थमा धूम्रपान की वजह से होने वाली प्रमुख बीमारी है। इस बीमारी में सांस लेने में तकलीफ होती है। अस्थमा की बीमारी कई बार मौत की वजह भी बन जाती है। अमेरिका में 2.5 करोड़ लोग अस्थमा की बीमारी से ग्रसित हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डायबिटीज - फोटो : फाइल फोटो

धूम्रपान की वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। धूम्रपान करने वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा धूम्रपान नहीं करने वालों के मुकाबले 30 से 40 फीसदी ज्यादा होता है। इतना ही नहीं धूम्रपान से किडनी की बीमारी भी हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें