फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा नींद लेने से पड़ सकते हैं बीमार, स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

Wed, 19 Aug 2020 04:35 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में नींद लेना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में नींद लेना बहुत जरूरी है, परंतु अधिक नींद लेने से स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ने लगता है। जरूरत से ज्यादा सोने से आप कई तरहों की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। कम नींद लेना भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है और ज्यादा नींद लेना भी। नींद कम आने की बीमारी को "इनसोमनिया" कहा जाता है और ज्यादा नींद आने की बीमारी को "हाइपरसोमनिया" कहा जाता है। अगर आपको भी बहुत ज्यादा नींद आती है तो हो सकता है आप "हाइपरसोमनिया" से पीड़ित हों। जरूरत से ज्यादा सोने से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा सोने से आपको किन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है...
विज्ञापन

2 of 8
ज्यादा नींद लेने से कब्ज की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
कब्ज
  • ज्यादा नींद लेने से कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज की समस्या पूरे बॅाडी सिस्टम को प्रभावित करती है। गैस और एसिडिटी की समस्या कब्ज की वजह से ही होती है।
विज्ञापन

3 of 8
ज्यादा नींद लेने से मोटापा भी बढ़ने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मोटापा
  • ज्यादा नींद लेने से मोटापा भी बढ़ने लगता है। अधिक सोने की वजह से कैलोरी बर्न नहीं होती है, जिस वजह से मोटापा बढ़ सकता है। स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा सोने से परहेज करना चाहिए।

4 of 8
अधिक नींद लेने की वजह से सिर दर्द की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सिर दर्द
  • अधिक नींद लेने की वजह से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। ज्यादा नींद लेने की वजह से सेरोटोनिन बढ़ सकता है, जिस वजह सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
कमर दर्द की समस्या ज्यादा देर तक सोने की वजह से भी हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कमर दर्द
  • कमर दर्द की समस्या ज्यादा देर तक सोने की वजह से भी हो सकती है। अधिक नींद लेने की वजह से खून के बहाव पर भी बुरा असर पड़ता है। ज्यादा देर तक बिस्तर पर रहने की वजह से पीठ अकड़ने लगती है और कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
ज्यादा सोने की वजह से डिप्रेशन की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
डिप्रेशन 
  • ज्यादा सोने की वजह से डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। अधिक नींद लेने से डोपानाइन और सेरोटोनिन हार्मोंस का लेवल कम हो जाता है, जिस वजह से डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। ज्यादा सोने की वजह से मूड भी खराब रहने लगता है।
विज्ञापन

7 of 8
ज्यादा सोने की वजह से याददाशत भी कमजोर होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
याददाशत कमजोर होती है
  • ज्यादा सोने की वजह से याददाशत भी कमजोर होने लगती है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे ज्यादा सोने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

8 of 8
अधिक नींद लेने की वजह से दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
दिल की बीमारी
  • अधिक नींद लेने की वजह से दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। दिल की बीमरियों से बचे रहने के लिए ज्यादा नींद लेने से परहेज करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें