लोगों को उधार लेने में तो बहुत अच्छा लगता है। लेकिन जब उधार लौटाने की बात आती है तो बहानों का अंबार लगाना शुरू कर देते हैं। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके जिससे आप आसानी से अपना उधार निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अगर आपको पता है कि जिसको आपने उधार दिया है, उसके पास पैसे हैं। फिर भी वो देने में आना-कानी कर रहा है तो अपने कुछ दोस्तों की मदद लीजिए। ऐसे दोस्त जो दोनों के कॉमन दोस्त हों। उन्हें मजेदार निवेश आइडिया के साथ उसके पास भेजिए। जैसे ही वो बातों में आकर निवेश करने के लिए तैयार हो तुरंत उसे तुरंत पकड़िए।
विज्ञापन
3 of 6
अगर उधार लेने वाला व्यक्ति आपके ऑफिस ही है तो लंच और ब्रेकफास्ट उसके साथ करने जाइए। जैसे ही पैसा देने की बात आए पैसा न होने का बहाना बना दीजिए। अगर उसके पास पैसे हैं तो मजबूर होकर उसे देना पड़ेगा।
4 of 6
अपने किसी पहलवान टाइप दोस्त की मदद लीजिए। अपने दोस्त को उधार लेने वाले इंसान से मिलवाइए और उससे कहिए कि आपने अपने दोस्त से उधार लिया है और आपके पास पैसे नहीं है। तो अब वो डायरेक्ट उधार के पैसे आपके दोस्त को दे दे।
विज्ञापन
5 of 6
हर इंसान को अपनी इज्जत प्यारी होती है। इसलिए जब भी पैसे मांगे लोगों के सामने मांगे। इससे उधार वापस मिलने की संभावना अधिक होती है।
आप कुछ मोबाइल एप्स की मदद से भी अपना उधार वापस ले सकते हैं। यू बॉरोड इट नाम का एक एप है जिसमें आप उधार लेने वाले लोगों की लिस्ट बना सकते हैं। जिस दिन उसने उधार वापस देने के लिए बोला है ये एप उसे मैसेज भेज देगा। अगर पैसा वापस नहीं दिया गया तो ये सोशल मीडिया पर उसकी छवि बिगाड़ने की चेतावनी देगा।