फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन को कंट्रोल करने के लिए बनाएं सेहत की डायरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते वजन को कैसे कंट्रोल करें या फिर अच्छी सेहत के लिए क्या खाएं? इस तरह के सवालों से अगर आप भी परेशान हैं, तो पूरे हफ्ते का डाइट प्लान बनाने में बिल्कुल देर न करें...
विज्ञापन


अच्छी सेहत के लिए बेहतर डाइट प्लान जरूरी है। हेल्दी शरीर और एक्टिव लाइफस्टाइल चाहते हैं, तो सही खानपान पर ध्यान देना शुरू कर दें और देर किए बिना पूरे हफ्ते का डाइट प्लान बना लें। इससे आपको पंसदीदा स्वाद तो मिलेगा ही सेहत भी फिट रहेगी।

डाइट प्लान बनाने के कई फायदे हैं। सही डाइट प्लान हानिकारक भोजन से बचाता है। अगर इस पर मजबूती से अमल करें, तो शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिल सकते हैं और हम चुस्त-दुरुस्त बने रहते हैं।
विज्ञापन

सही प्लानिंग, बेहतर सेहत

सही डाइट प्लानिंग से अनावश्यक खानपान से छुटकारा मिलता है और वजन बढ़ने, डायबिटीज, तनाव, बायोपोलर डिस्‍ऑर्डर तथा दिल संबंधी बीमारियों से छुटकारा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने जैसे फायदे भी होते हैं।

यही नहीं, हम जंक-फूड से भी बचे रह सकते हैं। अगर आप पहले से ही डाइट प्लान तय कर लेते हैं, तो क्या खाना है या फिर क्या बनाना है? जैसी तनावपूर्ण स्थिति से बच सकते हैं।

पहले से बने डाइट प्लान के कारण समय की बचत होती है, जिसमें आप अपनी रुचि के दूसरे कार्य आसानी से कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहता है और बेकार के तनाव से भी आप बच सकते हैं।

कब क्‍या खाएं?

अपने दैनिक डाइट प्लान में पूरे दिन में तीन बार भोजन के क्रम को शामिल करें। स्नैक्स के तौर पर फल और सलाद को ब्रेकफास्ट और डिनर के बाद शामिल करें। अपने डाइट प्लान में शरीर को ऊर्जा देने वाले भोजन के रूप में आप साबुत अनाज, चावल, घी, तेल, गुड़, मक्‍खन, आलू शकरकंद आदि को शामिल कर सकते हैं।

प्रोटीन के लिए मेवा, दालें वा दूध को शामिल करें। मौसम के हिसाब से सब्जियों का चयन करें और उन्हें नियमित रूप से रोजाना की डाइट में शामिल करें। साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन आदि प्रचुर मात्रा में होता है, इसे डाइट में जरूर होना चाहिए।

फल व सब्जियों में विटामिन, बी,सी,ई, फाइबर और खनिज भरपूर होते हैं, इसलिए इनको भी अपनी डाइट में शामिल करें। डाइट प्लान में दालों और मेवों को जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें एमिनो एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो सेहत के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

कितना हो नॉन-वेज

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो चिकन, फिश, मटन डाइट में शामिल कर सकते हैं, पर इनका ज्यादा प्रयोग न करें। नॉन-वेज का प्रयोग करते हैं, तो जान लें कि चिकन और मछली प्रोटीन का बेहतर माध्यम है। घी, तेल, डेयरी प्रोडक्ट को भी डाइट में संतुलित मात्रा में शामिल करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें