रोजमर्रा के जीवन में हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर लेते हैं जो बाद में शरीर में स्टोन का कारण बनती है।ऐसी चीजें जिसमें ऑक्सिलेट की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ये शरीर के अंदर मौजूद केल्शियम से मिलकर पत्थरी बनाता है। ये चीजें शरीर में जाकर जल्दी से नहीं पचती है जो बाद में पत्थरी का रुप ले लेता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिससे दूर रहकर आप पथरी से छुटकारा पा सकते हैं। बता दें, पालक और भिंडी में ऑक्सिलेट होता है जो हमारेे केल्शियम को जमा कर लेता है और यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर नहीं निकलने देता। इसके बाद धीरे-धीरे यह केैल्शियम किडनी में पत्थरी का रूप लेने लगता है।