फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2017: इस योगासन को करने से दिनभर रहेंगे आप फ्रेश

Wed, 21 Jun 2017 01:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
योगासन
अक्सर काम के बोझ और मानसिक तनाव के चलते लोग जल्द ही थकान महसूस करने लगते हैं। ऐसे में खुद को दिनभर फ्रेश रखना काफी मुश्किल काम है। हालांकि इस योगासन को सुबह-सुबह करने से आप दिनभर तरोताजा फील कर सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानें इस खास योगासन के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
हलासन
हलासन करने से वृद्धावस्था के लक्षण जल्दी नहीं दिखाई देते। साथ ही कब्ज, थायराइड,दमा, सिरदर्द, कफ, रक्तविकार आदि परेशानियां भी दूर होती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हलासन
हलासन करने के लिए सबसे पहले किसी समतल जमीन पर एक आसन बिछाएं। इसके बाद आसन पर शवासन अवस्था में लेट जाएं। श्वांस को अंदर भरकर दोनों पैरों को एक साथ ऊपर की और उठाएं। ऐसा करते समय पैरों को सिर के पीछे तक झुकाते हुए जमीन से स्पर्श कराइए।

कुछ क्षण इसी तरह रुकने के बाद, सामान्य रूप से शवासन में यानी सीधे लेट जाएं। शरीर के तनाव को मिटाने के लिये आसन के अंत में कुछ देर शवासन में रहें।

4 of 5
हलासन
हलासन को करते समय जल्दबाजी न करें। याद रखें जिन लोगों को नेत्र,हृदय, उच्च रक्तचाप, कमर, पेट, एवं गर्दन संबंधी कोई रोग है तो ऐसे लोग ये आसन नहीं करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हलासन
हलासन को करने से थायराइड ग्रन्थि प्रभावित होती है। जिसकी वजह से थाइराइड संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इतना ही नहीं तनाव दूर करने के लिए भी ये आसन बेहद फायदेमंद है। इससे रीढ़ की हड्डी लचीली होती है और बुढ़ापा देर से आता है। साथ ही इस आसन के अभ्यास से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें