फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में पसीने से बचाने वाला टेलकम पाउडर कैंसर को देता है बुलावा

Thu, 12 May 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
विज्ञापन
गर्मियों में पसीने की चिपचिप और इसकी वजह से होने वाली जलन और खुजली से बचने के लिए टेलकम पाउडर खूब प्रयोग होता है। बाजार में तरह-तरह की कंपनियां खुशबू और सफाई को लेकर कई सारे फायदे गिनाते दिखती हैं लेकिन शोध बताते हैं कि इसके प्रयोग से कैंसर  होने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा टेलकम पाउडर का प्रयोग माएं छोटे और नवजात बच्चों पर करती हैं। बच्चों की त्वचा मुलायम होती है और उसे नर्म बनाए रखने के लिए साथ ही रेशेज ना हो, इसलिए जमकर पाउडर लगाती हैं।

हालिया शोध बताते हैं कि खासतौर से बच्चियों पर प्रयोग होने वाला पाउडर उन्हें ओवेरियन कैंसर दे रहा है। बच्चियों के निजी अंगों में पाउडर लगाने की वजह से आगे चलकर ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। लंबे समय तक 25 शोधों के आधार पर ये पाया गया कि माताएं जानकारी की कमी के चलते गुप्तांगों पर पाउडर डालती हैं जोकि खतरनाक है। 
विज्ञापन


द हेल्थ साइट की एक खबर के मुताबिक टेलकम पाउडर में बहुत सारे जहरीली चीजों का प्रयोग होता है जिससे ये खतरनाक हो जाते हैं। इसमें ज्यादातर सिलेकेट और एस्बेसटोस जैसे कंपोनेंट का प्रयोग करते हैं जिससे फेंफड़ों में इफेक्शन का खतरा रहता है। इससे समस्या बचने के लिए इस पाउडर की जगह कोर्नस्टार्च का प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें