अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई के पास सुशांत सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेसिंक जांच रिपोर्ट आ गई है। हालांकि दिक्कत ये है कि सीबीआई के फॉरेसिंक विशेषज्ञों को जांच के लिए 20 फीसदी बचे हुए विसरा के नमूने पर ही निर्भर रहना होगा, क्योंकि विसरा के करीब 80 फीसदी नमूने पहले ही जांच में इस्तेमाल कर लिए गए हैं। अब सीबीआई की टीम सुशांत के विसरा रिपोर्ट का अध्ययन करेगी। आइए जानते हैं आखिर ये विसरा है क्या, ये क्यों किया जाता है, इसका फायदा क्या है। क्या इससे मौत का कारणों का पता लगाया जा सकता है?