फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं खुद भी नहीं जानती होंगी अंतर्वस्त्र से जुड़ी ये 7 बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के लिए ब्रा न केवल अंतर्वस्त्र है बल्कि यह ब्रेस्ट कैंसर को रोकने से लेकर उनके फिगर को संतुलित रखने तक में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन


ऐसे में बाजार में बिकने वाली लॉन्जरी से लेकर स्पोर्ट्स ब्रा तक, इतने अधिक विकल्प हैं कि महिलाएं अक्सर इस बारे में ध्यान ही नहीं दे पाती हैं कि किस तरह की ब्रा उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है और क्या नुकसानदायक है।

वहीं, गलत साइज की ब्रा महिलाओं के लिए कई शारीरिक समस्या की वजह भी हो सकती है।

जानिए महिलाओं के इसी अंतर्वस्त्र के बारे में ऐसी 7 बातें, जो उनकी सेहत को प्रभावित भी करती हैं और इनका उन्हें भी पता नहीं होता।

कप साइज ब्रा का कोई एक साइज नहीं

अलग-अलग ब्रांड की बिकने वाली कप साइज ब्रा के मामले में कोई मानक साइज नहीं है। एक कंपनी जिस ब्रा का साइज 34 मानती है, दूसरी उसी साइज को 36 के लेबल से भी उतार सकती है।

ऐसे में केवल साइज के नाम पर इन्हें पहनने के बजाय इनकी फिटिंग और कंफर्ट पर ध्यान देना अधिक जरूरी है, जिससे गलत ब्रा साइज से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

हार्मोनल बदलाव के साथ बदलता है साइज

जरूरी नहीं कि सालों तक आपकी ब्रा का साइज एक ही हो। शरीर में होने वुले हार्मोनल बदलाव, गर्भावस्था या मेनोपॉज जैसी कई स्थितियों में महिलाओं का साइज अलग हो सकता है। यह पूरी तरह शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों पर निर्भर करता है।

स्ट्रैप से जरूरी है बैक बैंड

किसी भी ब्रा की सही फिटिंग का असली तकाजा उसका बैक बैंड होता है न कि स्ट्रैप। ऐसे में बैक बैंड बंद करते वक्त अगर ब्रा कसी या ढीली लगे तो समझिए क‌ि उसे बदलने का सही समय आ गया है।

पहनकर सोने में हर्ज है पर एक शर्त पर

ब्रा पहनकर सोने में ऐसी कोई दिक्कत वाली बात नहीं है बशर्ते ब्रा अंडरवायर या बहुत अधिक कसी न हो। अधिक कसी या अंडरवायर ब्रा त्वचा पर रैशेज या श्वास संबंधी समस्या से जुड़ी हो सकती है।

अंडरवायर ब्रा से कैंसर नहीं होता

अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क होता है, यह अभी तक किसी भी शोध में प्रमाण‌ित नहीं हुआ है। आराम के लिहाज से जो फिट हो, उसे पहनने में कभी कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन

इसकी भी होती है एक्सपायरी

जिस तरह दवा, खाने की सामग्री आदि की एक्सपायरी हो सकती है, उसी तरह हर ब्रा की अपनी एक्सपायरी डेट भी है। उनका शेप बदलता लगे तो उन्हें बदलने में देरी न करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें