बॉलीवुड में अपने ढाई किलो के हाथ के लिए फेमस सुनील शेट्टी आज 55 साल के हो गए हैं। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि 25 सालों से सुनील एक ही नाप की जींस पहन रहे हैं। उनकी कमर सिर्फ 28 इंच की है। अपनी इस फिटनेस को मेंटेन करने के लिए सुनील बेहद कठिन रूटीन भी फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सुनील शेट्टी
फिटनेस फ्रीक सुनील शेट्टी रेगलुर जिम करने के साथ स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं। जंक फूड से दूर रहने वाले सुनील बाहर का खाना खाने की जगह घर का खाना ही खाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सुनील सुबह 5 बजे उठकर दो घंटे कसरत करते हैं। पहला एक घंटा वो योग और प्राणायाम को देते हैं। जबकि अगले 45 मिनट वो जिम में कसरत करके पसीना बहाते हैं। उनका कहना हैं कि कई लोगों को लगता है कि जिम में ज्यादा वजन उठाने से उनकी बॉडी जल्दी बन जाएगी। जबकि ये बिल्कुल गलत धारणा है।
4 of 5
सुनील का ब्रेकफास्ट किसी राजा की तरह शानदार होता है जबकि डिनर वो किसी गरीब इंसान की तरह करते हैं। वो अपने दिन की शुरुआत 4-5 अंडे के सफेद भाग को खाकर करते हैं। सुनील किसी भी तरह की ब्रेड को अवॉइड करके रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके बाद वो अपना पूरा दिन सिर्फ फल और पीनट बटर पर गुजारते हैं। जबकि रात के डिनर में वो सिर्फ सूप और प्रोटिन के लिए चिकन खाते हैं।
मीठे के शौकीन सुनील कहते हैं कि फिटनेस फ्रीक होने का मतलब ये बिल्कुल नहीं हैं कि वो कभी भी बाहर का नहीं खाते हैं। वो हर शनिवार डिनर करने बाहर जाते हैं। मीठा खाने के लिए वो खजूर और शकरकंद खा लेते हैं।