जब आपके शरीर में किसी बैक्टैरिया का इंफेक्शन हो जाता है तो आपके शरीर में हर वक्त पसीना आने लगता है। जैसे आपके शरीर में अगर हार्ट वॉल्व में सूजन, हडि्डयों से जुड़े इंफेक्शन हो रहे हैं तो ऐसे में आपको एचआईवी इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
इस स्थिति में बिना कुछ सोचें डॉक्टर से संपर्क करें और जांच करवाएं ताकि आपको समय रहते सही बीमारी का पता चल सके। अगर बिना किसी कारण आपके शरीर से पसीना आ रहा है मतलब आपको हार्ट सबंधी कोई समस्या हो सकती है।
कुछ लोगों को ज्यादा चिंता, तनाव और डर की वजह से भी पसीना आ सकता है। जब आप ज्यादा तनाव में रहते हैं उस वक्त आपके शरीर के तापमान को बनाएं रखने के लिए आपके शरीर से पसीना आना शुरू हो जाता है। जब आपका ब्लडप्रेशर लो रहता है उस वक्त भी पसीना आता है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खा अपनाने से आपको छुटकारा मिल सकता है। अगर दिक्कत ज्यादा होने लगे तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।