ट्रंप ने पैरासिटामोल के इस्तेमाल को लेकर किया था अलर्ट
- फोटो : Amarujala.com
बच्चों में ऑटिज्म के बढ़ते मामले और इसका कारण
वैश्विक स्तर पर आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि हाल के वर्षों में बच्चों में ऑटिज्म के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके कारणों को समझने के लिए जब वैज्ञानिकों ने प्रयास किया तो कुछ रिपोर्ट्स में पता चला कि गर्भावस्था में पैरासिटामोल का इस्तेमाल करना इसका एक कारण हो सकता है। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इसके इस्तेमाल को लेकर अलर्ट किया था।
अब विशेषज्ञों का कहना है कि संकट पैरासिटामोल के उपयोग से नहीं, बल्कि निदान में समस्याओं के कारण है।
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित अब तक की सबसे बड़ी समीक्षा में, विशेषज्ञों ने 40 अध्ययनों सहित नौ पिछली व्यवस्थित समीक्षाओं का विश्लेषण किया कि क्या ऑटिज्म के शिकार बच्चों के लिए पैरासिटामोल एक कारण था?
बच्चों में ऑटिज्म की बीमारी का खतरा
- फोटो : Freepik.com
क्या कहती हैं विशेषज्ञ?
इंग्लैंड स्थित लिवरपूल यूनिवर्सिटी में कंसल्टेंट और अध्ययन की प्रमुख लेखिका प्रोफेसर शकीला थंगरातिनम कहती हैं, 'महिलाओं को पता होना चाहिए कि मौजूदा साक्ष्य पैरासिटामोल और ऑटिज्म के बीच किसी भी तरह के लिंक की पुष्टि नहीं करते हैं। अगर गर्भवती महिलाओं को बुखार या दर्द के लिए पैरासिटामोल लेने की जरूरत है, तो इसमें कोई समस्या नहीं है।
गर्भावस्था में तेज बुखार बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए समय रहते इसका उपचार जरूरी है, पैरासिटामोल का इसके लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है।
अध्ययनों में क्या पता चला?
अधिकतर समीक्षाओं में गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल के इस्तेमाल और बच्चों में ऑटिज्म के बीच किसी लिंक से नकारा गया है। कुछ अध्ययनों में इसको लेकर अलर्ट भी किया गया है हालांकि ज्यादातर विशेषज्ञ पैरासिटामोल को सुरक्षित ही मानते हैं। केवल दो अध्ययनों में आनुवंशिकी और अन्य कारकों जैसे कि गर्भवती की मेडिकल हिस्ट्री आदि के आधार पर बच्चों में ऑटिज्म के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया था।
एक अन्य समीक्षा में पाया गया कि 20 लाख से ज्यादा स्वीडिश बच्चों में ऑटिज्म और ध्यान में कमी से संबंधित विकार की दर थोड़ी ज्यादा थी, जिनकी माताओं ने गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल लिया था। हालांकि इसके लिए भी विशेषज्ञ कई अन्य कारकों को जिम्मेदार मानते हैं।
दवाओं के इस्तेमाल को लेकर बरतें सावधानी
- फोटो : Adobe Stock Images
पैरासिटामोल को लेकर उठते रहे हैं सवाल
पैरासिटामोल और इसके दुष्प्रभावों को लेकर इससे पहले के कुछ अध्ययनों में भी अलर्ट किया गया था। इसमें डॉक्टर्स की एक टीम ने कहा था कि सेफ डोज' में भी पैरासिटामोल का अधिक सेवन खतरनाक हो सकता है।
डॉक्टर कहते हैं, मैं खुद एक डॉक्टर हूं लेकिन मैं इसके अक्सर इस्तेमाल से बचता हूं और लोगों को भी यही सलाह देता हूं। इस दवा के नियमित इस्तेमाल को लिवर फेलियर, हाई ब्लड प्रेशर, गैस्ट्रोइंटस्टाइनल ब्लीडिंग और हृदय रोगों से जोड़ा गया था। पूरी
रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
----------------------------
स्रोत
Maternal paracetamol (acetaminophen) use during pregnancy and risk of autism spectrum disorder and attention deficit/hyperactivity disorder in offspring: umbrella review of systematic reviews
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।