फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ की बात: मोटापा के शिकार लोगों के लिए अच्छी खबर, इस एक उपाय से सुधर सकती है आपके दिल की सेहत

Thu, 22 Oct 2026 01:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Obesity & Heart Health: एक नई रिसर्च के मुताबिक, 50 की उम्र के आसपास भी वजन कम करने से आगे चलकर दिल और मेटाबॉलिज्म की सेहत बेहतर हो सकती है। 6,000 से अधिक लोगों के आंकड़ों में वजन घटाने वालों के दिल की सेहत बिल्कुल उन लोगों की तरह देखी गई जिनका वजन हमेशा स्वस्थ रहा। 
विज्ञापन
अधिक वजन से हार्ट को खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिक वजन और मोटापे को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। वजन बढ़ने के साथ कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लग जाता है। अधिक वजन और मोटापे की स्थिति हृदय रोगों का सबसे बड़ा जोखिम कारक भी है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कम उम्र से ही वजन को कंट्रोल में रखने के लिए प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। अब सवाल ये है कि जिन लोगों का वजन पहले से ही ज्यादा है क्या उन्हें वेट लॉस से हृदय रोगों का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है? जवाब है- हां।

विज्ञापन


एक हालिया रिपोर्ट में पाया गया है कि 50 की उम्र के बाद भी वजन कम करके आप अपने दिल को वैसा ही स्वस्थ बना सकते हैं, जैसा उन लोगों का होता है जिन्होंने कभी अपना वजन बढ़ने ही नहीं दिया। आमतौर पर माना जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जाता है। लेकिन नई रिसर्च ने इस धारणा को लेकर उम्मीद जगाई है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि वेट लॉस करना कभी भी, किसी भी उम्र के लोगों के लिए लाभ देने वाला हो सकता है। इस तरीके से आप ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शरीर में सूजन के संकेतकों सभी को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल की बीमारियों का जोखिम - फोटो : Amarujala.com/AI
किसी भी उम्र में वजन घटाना सेहत के लिए फायदेमंद

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने ये अध्ययन किया
। इसमें दावा किया गया है कि मध्य उम्र में भी बढ़ा हुआ वजन कम करने से दिल की सेहत में बड़ा सुधार हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपकी हृदय संबंधी सेहत उन लोगों के जैसी हो सकती है, जिन्होंने कभी अपना वजन ज्यादा नहीं बढ़ने दिया।
 
  • एक नई रिसर्च के मुताबिक अगर आप 50 से 55 साल की उम्र के बीच भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की कोशिश करते हैं, तो इससे  दिल और मेटाबॉलिज्म यानी शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया से जुड़ी सेहत बेहतर हो सकती है।
  • शोध में पाया गया कि वजन कम करने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शरीर में सूजन से जुड़े संकेतकों का स्तर भी उन लोगों की तरह हो सकता है, जिनका वजन हमेशा स्वस्थ सीमा में रहा।
  • इन तीनों चीजों का नियंत्रण में रहना दिल की अच्छी सेहत के अहम संकेत माने जाते हैं।

मोटापा बढ़ा रहा बीमारियों का खतरा - फोटो : Freepik.com
अध्ययन की रिपोर्ट बताती है कि वजन कम करना किसी भी उम्र में आपके लिए लाभकारी हो सकता है, भले ही आप 50 से ऊपर क्यों न हो गए हों। 

अध्ययन में क्या पता चला?

इस अध्ययन के लिए ब्रिटेन में साल 1958 के दौरान एक ही सप्ताह में जन्मे 6,000 से अधिक लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने इन सभी लोगों के 20 साल की उम्र के बाद से बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने यह भी देखा कि 42 साल की उम्र तक हर व्यक्ति का वजन किस तरह से बढ़ता गया और किसका वजन सबसे ज्यादा रहा? इस आधार पर कार्डियोमेटाबॉलिक हेल्थ का आकलन किया गया।
 
  • टीम ने जांच की कि 50 साल की उम्र तक किन लोगों का वजन कम से कम 5 प्रतिशत घटा या बढ़ा था। 
  • साथ ही, यह भी देखा गया कि 55 साल की उम्र तक वजन में आया यह बदलाव बरकरार रहा या नहीं। 
  • इसके बाद प्रतिभागियों के ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शरीर में सूजन से जुड़े संकेतकों की जांच की गई।

हार्ट हेल्थ की समस्याएं और खतरे - फोटो : Amarujala.com/Ai
वेट लॉस सभी के लिए फायदेमंद

यहां समझना जरूरी है कि कार्डियोमेटाबॉलिक हेल्थ का मतलब दिल और शरीर के मेटाबॉलिज्म कुल सेहत से है। अगर यह सेहत खराब हो, तो हृदय रोग और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने वयस्क जीवन के दौरान अपना वजन स्वस्थ सीमा में बनाए रखा था, उनकी 62 साल की उम्र में कार्डियोमेटाबॉलिक सेहत सबसे अच्छी थी। इसके उलट, जो लोग लगातार ज्यादा वजन वाले रहे या जिनका वजन बढ़ता गया उनकी सेहत तुलनात्मक रूप से खराब थी।

जो लोग लगातार मोटापे से ग्रस्त रहे या बाद में मोटापे की श्रेणी में आ गए उनकी दिल और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी सेहत सबसे खराब पाई गई।
विज्ञापन

वेट लॉस से होता है हार्ट हेल्थ में सुधार - फोटो : Adobe Stock
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
  • इस अध्ययन की प्रमुख लेखिका और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के सेंटर फॉर लॉन्गिट्यूडिनल स्टडीज की डॉ. चारिस ब्रिजर स्टाट्ज कहती हैं, बढ़ती उम्र को अक्सर सेहत में लगातार गिरावट से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इस रिसर्च से पता चलता है कि उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य का बिगड़ना हमेशा जरूरी नहीं होता। 50 की उम्र में वजन में थोड़ी-सी कमी भी सेहत में वास्तविक बदलाव ला सकती है। इससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर होने और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होने की भी संभावना रहती है।

मोटापे को रोकने के लिए बच्चों और युवाओं पर ध्यान देना जरूरी है लेकिन 50 साल की उम्र के आसपास के लोगों को भी वजन कंट्रोल रखने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।
 
  • इस रिसर्च की सह-लेखिका डॉ. लॉरा गिमेनो कहती हैं, शोध में लगातार यह देखा गया कि जिन लोगों का वजन आगे बढ़ता रहा, उनकी दिल और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी सेहत तेजी से खराब हुई। नीति बनाने वाले लोगों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि बुजुर्ग होने से पहले ही लोगों को वजन नियंत्रित करने में किस तरह की मदद दी जा सकती है?

वजन कम करना किसी भी उम्र में सेहत के लिए फायदेमंद है सकता है, इसलिए कभी भी आपके लिए देर नहीं हुई है। 
 


--------------
स्रोत: 
Losing a little weight in midlife may help later heart health


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें