गाय की एंटीबॉडीज से एचआईवी के असर को खत्म किया जा सकता है।
गाय का योगदान
इंटरनेशनल एड्स वैक्सीन इनिशिएटिव और द स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीच्यूट ने गायों की प्रतिरक्षा क्षमता को लेकर टेस्ट शुरू किया।एक शोधकर्ता डॉक्टर डेविन सोक ने बीबीसी न्यूज को बताया, "इसके परिणाम ने हमें हैरान कर दिया।"जरूरी एंटीबॉडी गायों के प्रतिरक्षा तंत्र में कई सप्ताह में बनते हैं।डॉक्टर सोक ने कहा, "यह बेहद उन्मुक्त कर देने वाला मौका था। इंसानों में ऐसे एंटीबॉडी विकसित होने में करीब तीन से पांच साल लग जाते हैं।"उन्होंने कहा, "यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके पहले यह इतना आसान नहीं लग रहा था।किसे पता था कि एचआईवी के इलाज में गाय का योगदान होगा।"
गाय की एंटीबॉडीज से एचआईवी के असर को खत्म किया जा सकता है।
चुनौती
'नेचर' नाम के जर्नल में प्रकाशित नतीजों में बताया गया है कि गाय की एंटीबॉडीज से एचआईवी के असर को 42 दिनों में 20 फीसदी तक खत्म किया जा सकता है।प्रयोगशाला परीक्षण में पता चला कि 381 दिनों में ये एंटीबॉडीज 96 फीसदी तक एचआईवी को बेअसर कर सकते हैं।
एक और शोधकर्ता डॉक्टर डेनिस बर्टन ने कहा कि इस अध्ययन में मिली जानकारियां बेहतरीन हैं। उन्होंने कहा, "इंसानों की तुलना में जानवरों के एंटीबॉडीज ज्यादा यूनिक होते हैं और एचआईवी को खत्म करने की क्षमता रखते हैं।"