फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से महिलाओं पर पड़ता है सबसे बुरा असर, हो रही हैं इस गंभीर बीमारी से ग्रसित

Thu, 08 Aug 2019 05:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के समय में किसी भी व्यक्ति से बात कर लें सबके पास किसी ना किसी चीज को लेकर तनाव है। ऑफिस, घर या रिश्ते हो लोग काफी उलझे हुए हैं और ये चीजें सीधे आपके स्वास्थ्य पर असर डालती हैं। तनाव और चिंता आपको गंभीर बीमारियों की ओर ले जा रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तनाव महिलाओं को तेजी से अपना शिकार बना रहा है, जिसके चलते महिलाओं को इस गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ‘गैरियाटिक साइक्रेट्री’ में प्रकाशित शोध के अनुसार, तनाव के हॉर्मोन मस्तिष्क के स्वास्थ्य में लैगिंक आधार पर अलग-अलग भूमिका निभाता है और महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अल्जाइमर रोग अधिक होने की वजह भी यही है। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
अल्जाइमर्स एसोसिएेशन के मुताबिक, 60 साल से अधिक उम्र की हर छह में से एक महिला अल्जाइमर रोग से पीड़ित होती है, जबकि इस रोग से हर 11 में से एक पुरुष पीड़ित होते हैं। वर्तमान में इस रोग से बचाव या इस बीमारी को गंभीर होने से रोकने की कोई दवा नहीं बनी है। 

अमेरिका के जॉन हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सिंथिया मुनरो का कहना है कि, ‘हम तनाव से बच नहीं सकते लेकिन तनाव पर कैसे प्रतिक्रिया देनी है, उसे सुधार सकते हैं और इसका असली असर हमारे दिमाग पर पड़ता है, जब हम मध्य आयु में पहुंच जाते हैं।’ 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें