फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा घटाने के लिए सोनाक्षी ने अपनाया यह उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में मोटी एक्ट्रेस के रूप में जाने जानी वाली सोनाक्षी सिन्हा अब फिटनेस को लेकर वाकई सजग हैं।
विज्ञापन


खाने-पीने की शौक़ीन और स्किनी-मिनीज को अपने अभिनय के दम से टक्कर देने की सोच रखने वाली सोनाक्षी आजकल अपने स्वास्थ और फिटनेस को लेकर काफी सख्त हो गई हैं।

बावजूद इसके कि वह शूटिंग में व्यस्त है, वह वर्कऑउट जरूर करती हैं।

आजकल वह अपनी वर्कआउट योजना और खान-पान का इतनी सख्ती से पालन कर रही हैं कि किसी भी चीज में कोई कोताही नहीं बरत रही हैं।

यहां तक कि अर्जुन कपूर के साथ वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन बावजूद इसके वह जिम जाना नही छोड़ रही हैं।

जैसे ही निर्देशक शूट बंद करते हैं, वह जिम पहुँच जाती हैं, और जमकर वर्कआउट करती हैं। यानी कि अब उन्होंने अपने वजन को घटाने की ठान ली है।

यही नहीं, वह अपनी फिटनेस के संबंध में अर्जुन से बात भी करती रहती हैं। यानी की हो सकता है कि कुछ समय बाद सोनाक्षी सभी को चौंका दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें